फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mobile phones looted from doctor and youth riding in auto

Ghaziabad News: ऑटो सवार चिकित्सक और युवक से लूटे मोबाइल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Mobile phones looted from doctor and youth riding in auto
गाजियाबाद। कविनगर और विजयनगर क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों से मोबाइल फोन लूट लिया। कविनगर में धीरज से पैदल आए बदमाश ने मोबाइल छीन लिया। धीरज ने भागकर युवक को दबोच लिया लेकिन वह नुकीली वस्तु से वार कर भाग गया। वहीं, विजयनगर में ऑटो सवार डॉ. स्वतंत्र निगोतिया से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया और आसानी से फरार हो गए।
विज्ञापन


कविनगर क्षेत्र की बागवाली कॉलोनी निवासी उमेश सिंह का कहना है कि उनका बेटा धीरज 29 नवंबर की रात नौ बजे पांडवनगर से रेलवे लाइन के किनारे-किनारे घर जा रहा था। इसी दौरान एक युवक पीछे से पैदल आया और उससे मोबाइल छीनकर भाग गया। धीरज ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह वार करके भाग गया।
विज्ञापन


वहीं, क्रॉसिंग रिपब्लिक की लोहर शीश सोसायटी निवासी डॉ. स्वतंत्र निगोतिया का कहना है कि 29 नवंबर की रात करीब नौ बजे वह ऑटो में बैठकर निजामुद्दीन स्टेशन से घर जा रहे थे। जैसे ही वह एबीईएस अंडरपास के पास पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल का कहना है कि दोनों मामलों में बदमाशों को ट्रेस करने के लिए टीमें लगी हैं। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed