फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mobile phones and cash stolen from 12 students who came to appear for exams

Ghaziabad News: परीक्षा देने आए 12 छात्रों के मोबाइल व नकदी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Mobile phones and cash stolen from 12 students who came to appear for exams
मुरादनगर। मिल्क दुहाई गांव के सामने स्थित एचएलएम कॉलेज में परीक्षा देने आए छात्रों के वाहनों के लॉक तोड़कर 12 मोबाइल व नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चार दिन में बीस छात्रों के मोबाइल चोरी हो चुके हैं।
विज्ञापन


मिल्क दुहाई के सामने स्थित एचएलएम कॉलेज में सीसीएसयू का परीक्षा सेंटर है। मंगलवार को कॉलेज में छात्र परीक्षा देने आये थे। कॉलेज के गेट के बाहर छात्रों के वाहन खड़े थे, जिसमें मोबाइल व अन्य सामान रखा था। परीक्षा देकर छात्र लौटे तो देखा वाहनों के लॉक टूटे थे, और मोबाइल व नकदी गायब थी। छात्र राहुल, अब्दूल रहमान, फैज असलम, श्रीकांत, मनीष पासवान, मोहम्मद साजिद, मोहसीन, सचिन, दीपेश, गौरव वर्मा, अंकित झा, विनायक के मोबाइल व बारह हजार रुपये नकदी चोरी हुई है। छात्रों के चोरी हुए मोबाइलों की कीमत लाखों रुपये है। एसीपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed