फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   mobile news

कार्यालय में लिए गए सैंपल, मोबाइल की रोशनी में बनी रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:09 AM IST
सार

कार्यालय में लिए गए सैंपल, मोबाइल की रोशनी में बनी रिपोर्ट गाजियाबाद।संक्रामक रोग विभाग का आईडीएसपी लैब बुधवार को भी पूरी तरह क्रियाशील नहीं हो सका।वहां चिकित्सक ने डेंगू की जांच कराने को बोला था।

विज्ञापन
mobile news

विस्तार

कार्यालय में लिए गए सैंपल, मोबाइल की रोशनी में बनी रिपोर्ट
विज्ञापन

गाजियाबाद। संक्रामक रोग विभाग का आईडीएसपी लैब बुधवार को भी पूरी तरह क्रियाशील नहीं हो सका। बिजली कनेक्शन ना होने और मशीनें स्थापित ना होने की वजह से डेंगू जांच पूरी तरह प्रभावित रही। देर शाम बिजली कनेक्शन ठीक कर एलाइजा मशीन को स्थापित किया गया। उसके बाद भी बिना एसी और बिना पानी के लैब में जांच शुरू हुई।
सुबह 10 बजे तक पुराने महिला अस्पताल भवन के कमरा नंबर दो में सामान को भरकर रखा गया था। बिजली कनेक्शन ना होने की वजह से बैठने की जगह ना होने से डेंगू के मरीजों के सैंपल कार्यालय में लिए गए। सैंपल लेने के बाद उसकी पर्ची भरवाने के लिए परिजन मोबाइल की रोशनी दिखाते रहे और मरीज का फार्म भरा गया। संयुक्त जिला अस्पताल से 50 हजार प्लेटलेट वाले मरीजों को डेंगू की जांच के लिए भेजा गया था जिसकी हालत काफी गंभीर थी। लोहियानगर निवासी 19 वर्षीय जयप्रकाश को पिछले पांच दिन से बुखार था। उसके पिता विद्यासागर ने बताया कि संयुक्त अस्पताल में इसकी जांच कराई गई थी जिसमें इसके प्लेटलेट काफी कम थे। वहां चिकित्सक ने डेंगू की जांच कराने को बोला था। जांच की रिपोर्ट आने के बाद इसको अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। विद्यासागर ने बताया कि शाम चार बजे तक रिपोर्ट नहीं मिल पाई थी। देर रात बेटे को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बुधवार से पुराने लैब की छत की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है। फाल्स सीलिंग हटाने केबाद अंदर से पूरी छत के प्लास्टर और सरिया सभी टूटे मिले। अंदर-अंदर से पूरी छत की ईंटें गली हुई और सरिया गले हुए मिले। अधिकारियों के अनुसार एक हफ्ते में इसकी मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना एसी बिना पानी चला लैब
लैब में बुधवार को भी एसी नहीं लग पाया। तापमान बनाए रखने के लिए लैब में ऐसी का होना जरूरी है। इसके अलावा पिछले दो दिनों से पुराने महिला अस्पताल परिसर में सबमर्सिबल खराब होने की वजह से लैब में पानी की सुविधा भी नहीं थी।
एलाइजा टेस्ट बुधवार को भी सुचारु नहीं हो सके थे। रैपिड कार्ड से मरीजों के सैंपल की जांच हुई। बुधवार को विभाग ने डेंगू केछह मरीजों की पुष्टि की। इसके अलावा पुराने रिपोर्ट जारी करते हुए मलेरिया के एक और स्वाइन फ्लू के एक मरीज की पुष्टि की है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि दोपहर तक कुछ असुविधा रही, लेकिन शाम तक एलाइजा टेस्ट होने शुरू हो गए थे। लैब में एसी भी कल तक लग जाएगा। पुराने लैब की भी मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed