फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   MMG rose 25 suspected dengue patients

एमएमजी पहुंचे डेंगू के 25 संदिग्ध मरीज

Fri, 22 Jul 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 22 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
MMG rose 25 suspected dengue patients
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
बरसात और उमस बढ़ने के साथ ही डेंगू के संदिग्ध मरीज अस्पताल पहुंचने लगे हैं। अभी तक संक्रामक रोग विभाग में डेंगू के 25 संदिग्ध मरीजों की जांच हुई है, लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


इस समय वायरल के मामले सबसे अधिक आ रहे हैं और फीवर होने के साथ ही लोग डेंगू के टेस्ट करा रहे हैं। दोनों सरकारी अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए वार्डों की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन


लगातार मिल रहे हैं लार्वा
सर्वे में लगातार डेंगू के लार्वा मिल रहे हैं। बुधवार और बृहस्पतिवार को 16 स्थानों पर डेंगू के लार्वा पाए गए। अब तक कुल 266 जगहों पर लार्वा पाए गए हैं। तहसील परिसर, लाल क्वार्टर, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, लोहिया नगर के सरकारी क्वार्टर सहित अधिकतर सरकारी भवनों में डेंगू के लार्वा मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो महीने से चले अभियान में 1500 से अधिक स्थानों पर सर्वे किया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि अभी सरकारी विभागों में सर्वे अभियान चल रहा है, जिसमें हर जगह लार्वा मिल रहा है।


सावधानी ही बचाव
- दिन में ही काटता है एडिज मच्छर
- घर के अंदर या बाहर कहीं भी पानी जमा न होने दें
- घरों में एसी ट्रे, फ्रीज ट्रे, कूलर और गमलों में जमा पानी एडिज की ब्रीडिंग का कारण बन सकता है।
- प्लेटलेट्स कम होने का मतलब डेंगू होना नहीं है।
- वायरल और टायफायड होने पर भी प्लेटलेट्स गिर सकते हैं।
- बुखार और जोड़ों में दर्द होने पर डेंगू की पूरे टेस्ट कराएं

कूलर में डालने के लिए मुफ्त मिल रही बारसेलो टैबलेट
एमएमजी अस्पताल के संक्रामक रोग विभाग में डेंगू ब्रीडिंग रोकने के लिए बारसेलो टैबलेट मुफ्त मिल रही है। लेकिन यह अभी सिर्फ सैंपल के रूप में दी जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि जिनको जरूरत है वह एमएमजी अस्पताल आकर टैबलेट ले सकते हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ बतौर सैंपल दो-चार टैबलेट ही दी जाएंगी। जिन्हें ज्यादा टैबलेट की जरूरत है वह एग्रीकल्चर स्टोर से इसे खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed