फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   MLA wrote letter to Nitin Gadkari on three deaths in the accident

Ghaziabad News: हादसे में हुई तीन मौत पर विधायक ने लिखा नितिन गडकरी को पत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
MLA wrote letter to Nitin Gadkari on three deaths in the accident
गाजियाबाद। नेशनल हाइवे-9 पर 10 दिसंबर की रात हुए सड़क हादसे के बाद शहर विधायक संजीव शर्मा ने केंद्रीय परिवहन मंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बागू, सुदामापुरी, भीमनगर, डूंडाहेड़ा और शांतिनगर के बहुसंख्यक क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग की गई है। विधायक का कहना है कि एनएचएआई द्वारा इस क्षेत्र में कोई फुटओवर ब्रिज नहीं बनाया गया है जिससे हादसों में लगातार वृद्घि हो रही है।
विज्ञापन


मुरादाबाद शादी समारोह से लौट रहे दंपती सहित तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पवन कुमार और उनकी पत्नी सुनीता और उनकी रिश्तेदार नीलम की हादसे में मौत हो गई थी। जबकि श्वेता पत्नी दिलीप को गंभीर हालत के चलते दिल्ली स्थित अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद शहर विधायक संजीव शर्मा ने इसे गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

विधायक ने अपने पत्र के साथ साथ न्यू कृष्णा नगर बागू रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन और राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश का जिलाधिकारी गाजियाबाद को प्रेषित पत्र भी लगाया है, जिसमें इस क्षेत्र में फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग की गई थी। इस क्षेत्र में विपरीत दिशा में बसों द्वारा सवारियों को हाइवे पर छोड़ना और पार करते समय हादसे होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed