फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   MLA Nand Kishore Gurjar sitting on a protest against robbery in Loni rose on the assurance of action

गाजियाबाद: लोनी की एक कॉलोनी में महिला से लूटपाट के विरोध में धरने पर बैठे विधायक नंद किशोर गुर्जर, कार्रवाई के आश्वासन पर उठे 

Fri, 28 Jan 2022 09:01 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 28 Jan 2022 09:01 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार गुरुवार को ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर आने पर पुलिस मामले की जांच में लग गई।

विज्ञापन
MLA Nand Kishore Gurjar sitting on a protest against robbery in Loni rose on the assurance of action
लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक महिला और उसके परिवार के साथ दंबगों द्वारा मारपीट, जातिसुचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर बसपा प्रत्याशी के समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पूजा कॉलोनी में शुक्रवार को धरने पर बैठ गए। कार्रवाई के आश्वासन पर उठे।

विज्ञापन

    
पुलिस के अनुसार गुरुवार को ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर आने पर पुलिस मामले की जांच में लग गई। एक पक्ष का आरोप था कि आरोपियों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की और जाति सुचक शब्दों का इस्तेमाल किया है। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। समय पर कार्रवाई नहीं होने पर लोनी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर पूजा कॉलोनी में धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बसपा के प्रत्याशी के समर्थकों ने मारपीट की है। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। धरने पर बैठने पर लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी से बात की और मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। भाजपा प्रत्याशी ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। आश्वासन के बाद भाजपा प्रत्याशी धरने से उठे। उन्होंने कहा कि अगर जल्द परिवार की मदद नहीं की गई, तो वह फिर से धरने पर बैठ जाएंगे। वहीं सीओ ने कहा कि तहरीर आई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वहीं जिन पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगा है, उस मामले में जांच की जा रही है। जांच में कमी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
क्या बोले बसपा प्रत्याशी
बसपा प्रत्याशी आकिल ने बताया कि उनके समर्थकों ने कोई मारपीट नहीं की है। उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। भाजपा प्रत्याशी हार से बोखला गए हैं। इस लिए वह इस तरह का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed