{"_id":"6591c5b4fd1fb9dd5406d61e","slug":"mla-broke-his-fast-by-giving-him-juice-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1001-5355-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विधायक ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विधायक ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन
विज्ञापन
साहिबाबाद। मेला मैदान, अस्पताल सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन कर रहे वसुंधरा विकास समिति के पदाधिकारियों को विधायक सुनील शर्मा ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। विधायक ने निवासियों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विधायक ने कहा कि अस्पताल के लिए मकनपुर में जमीन देखी गई थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने उसे मानक के अनुरूप नहीं बताया। प्रदेश सरकार की मंशा है कि पहले से जो अस्पताल हैं उन्हें अपग्रेड किया जाए। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में 53 स्वास्थ्य केंद्र हैं, जहां तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। मांगों के समर्थन में मेट्रो विस्तार संघर्ष समिति, सफाई एक्सप्रेस सफाई मुहिम और वसुंधरा व वैशाली की आरडब्ल्यूए रहीं। धरने के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के पूर्व उर्जा मंत्री सतीश शर्मा, एलआर काॅलेज के पूर्व प्रधानाचार्य संजय दत्त कौशिक, कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा, किसान विकास समिति के पदाधिकारी बलराम सिंह, कर्नल टीपी त्यागी आदि पहुंचे और मांगों को जायज ठहराते हुए अपना समर्थन दिया।