फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Misusing trading account, defrauded of over Rs 2.5 lakh, report says

Ghaziabad News: ट्रेडिंग अकाउंट का दुरुपयोग कर ढाई लाख से अधिक की लगाई चपत, रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Misusing trading account, defrauded of over Rs 2.5 lakh, report says
गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार निवासी युवक को टेलीग्राम पर मिले साइबर ठग ने ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर ट्रेडिंग अकाउंट का दुरुपयोग कर 2.78 लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोप है कि भरोसा जीतने के लिए ठग ने शुरुआत में कई बार मुनाफा भी दिया। एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विजयनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार निवासी मृणाल पांडे ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2025 में उसकी बातचीत क्षितिज कपूर से टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर शुरू हुई। क्षितिज ने खुद को स्टॉक मार्केट और ट्रेडिंग का विशेषज्ञ बताया। जीरोधा ट्रेडिंग अकाउंट का उपयोग कर प्रतिदिन 50 हजार रुपये का मुनाफा देने का दावा किया। इसके लिए कुछ सफल ट्रेडिंग के उदाहरण भी दिखाए। इसके बाद निवेश योजना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। साथ ही 40 फीसदी मुनाफे की रकम प्रत्येक मुनाफे पर तय हुई। सेवाओं की एवज में 21 हजार रुपये मांगे। इन सभी फर्जी दावों पर पीड़ित को यकीन हो गया और शर्तें मानकर अपने जीरोधा अकाउंट की जानकारी साझा कर दी ताकि अधिक मुनाफा मिल सके। कुछ दिनों में खाते में मुनाफा भी हुआ। इस पर पीड़ित ने अलग-अलग मदों के नाम पर कुल 2.78 लाख रुपये ले लिए। सितंबर 2025 तक क्षितिज ने जोखिम भरी ट्रेडिंग की। इससे पीड़ित को भारी नुकसान हुआ। इसके बाद पीड़ित ने अपने अकाउंट को निजी कर क्षितिज की पहुंच को खाते तक रोक दिया। नुकसान की भरपाई की मांग करने पर ठग ने पूरी भरपाई करने को आश्वास्त किया लेकिन कोई भरपाई नहीं की। मामले में विजयनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed