फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   misdeed case registered in Ghaziabad against Haryanvi film producer and actor Uttar Kumar

'फिल्मों में बड़ा रोल दिलाऊंगा': हरियाणवी फिल्म एक्टर उत्तर कुमार पर दुष्कर्म का आरोप, गाजियाबाद में FIR

Wed, 23 Jul 2025 08:48 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)।
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 23 Jul 2025 08:48 PM IST
सार

हरियाणवी फिल्मों के निर्माता व लेखक उत्तर कुमार के खिलाफ गाजियाबाद में मुकदमा दर्ज हो गया है। शादी और बड़ी फिल्मों में काम का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
misdeed case registered in Ghaziabad against Haryanvi film producer and actor Uttar Kumar
अभिनेता उत्तर कुमार - फोटो : Facebook/uttarkumarofficial

विस्तार

हरियाणवी फिल्मों के निर्माता व लेखक उत्तर कुमार के खिलाफ शालीमार गार्डन थाने में दुष्कर्म के आरोप में बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उत्तर कुमार पर हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री की ही एक अभिनेत्री ने शादी व बड़ी फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने और शादी से मना करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

 

28 जून को शालीमार गार्डन थाने में पीड़िता ने तहरीर दी। अभिनेत्री ने दो जुलाई को वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा भी बताया था। मामला अगस्त 2020 से नवंबर 2023 के बीच के होने की वजह से पुलिस ने मुकदमा आईपीसी की धारा 376 के तहत दर्ज किया है। इसके अलावा एससी-एसटी एक्ट की धारा भी लगाई है।

दर्ज मुकदमे में गौतमबुद्धनगर निवासी युवती ने बताया कि अगस्त 2020 में उनकी मुलाकात उत्तर कुमार से हुई थी। दोनों ने एक फिल्म के गाने में साथ काम किया। उत्तर कुमार ने उन्हें बड़ी हरियाणवी फिल्मों में मुख्य भूमिका दिलाने और इंडस्ट्री में तरक्की दिलाने का झांसा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि फिल्म निर्माता ने उन्हें कभी अपने शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र स्थित कार्यालय तो कभी अमरोहा स्थित अपने फार्महाउस पर बुलाया। यहां उनसे अश्लील हरकतें की व शारीरिक संबंध बनाने को भी मजबूर किया। विरोध पर उनका इंडस्ट्री में भविष्य खराब करने की धमकी दी। यहां तक कि कई बार शराब पीने को भी मजबूर किया।

एक फिल्म में मुख्य भूमिका देने का भरोसा दिलाकर उत्तर कुमार उन्हें शूटिंग के लिए ले गए। यहां एक ही कमरे में रहे और इस दौरान उनसे शारीरिक संबंध स्थापित किए लेकिन फिल्म शूटिंग शुरू होने पर जब उन्हें मुख्य कलाकार की भूमिका में न रखकर साइड रोल दिया गया तब उन्हें धोखेबाजी का पता चला। 

विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद उत्तर कुमार ने उनसे संपर्क रखना बंद कर दिया और धमकी देने लगे। पीड़िता ने बताया कि नवंबर 2023 में जब उनकी बहन ने फिल्म निर्माता से बातचीत की तब आरोपी ने मानहानि का दावा ठोकने की धमकी दे डाली। साथ ही जातिसूचक अपशब्द भी कहे।

यह सभी वारदात का सिलसिला अगस्त 2020 से शुरू होकर नवंबर 2023 तक चलता रहा। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता ने कॉल व व्हाट्सएप से जुड़े कुछ डिजिटल साक्ष्य पुलिस को दिए हैं। इनकी जांच चल रही है। आरोपी फिल्म निर्माता उत्तर कुमार को भी बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed