फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreants shoved the young man and snatched his mobile phone

Ghaziabad News: बदमाशों ने युवक को धक्का देकर मोबाइल छीना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Miscreants shoved the young man and snatched his mobile phone
साहिबाबाद। बाइक सवार दो बदमाशों ने वृंदावन ग्रीन सोसायटी के युवक से मोबाइल छीन लिया। युवक पास कैब का इंतजार कर रहा था। पीड़ित ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश युवक को धक्का देकर फरार हुए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। वृंदावन ग्रीन सोसायटी निवासी विशाल त्यागी ने पुलिस को बताया कि छह सितंबर को इंदिरापुरम जाने के लिए रास्ते में खड़े थे। वह रात करीब 10 बजे सोसायटी के गेट नंबर-दो पर कैब का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया। विशाल ने शोर मचाते हुए बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपितों ने उन्हें धक्का दे दिया और बाइक से फरार हो गए। पीड़ित ने वारदात की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई है। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed