फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   miscreants seen doing dangerous stunts on road in Sahibabad even after police strict

साहिबाबाद: सख्ती के बावजूद बाज नहीं आ रहे स्टंटबाज, हुड़दंबाजों के दो और वीडियो वायरल

Mon, 27 Jun 2022 12:25 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 27 Jun 2022 12:25 PM IST
सार

विवार को हुड़दंबाजों के दो वीडियो वायरल हुए हैं। डाबर तिराहे के पास कार में एक युवक खिड़की पर बैठकर स्टंट करता नजर आ रहा है। दूसरी तरफ एलिवेटेड रोड पर कुछ युवा कार की छत पर आतिशबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन
miscreants seen doing dangerous stunts on road in Sahibabad even after police strict
गाजियाबाद एलीवेटेड रोड पर स्टंट करता युवक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साहिबाबाद पुलिस की सख्ती के बाद भी स्टंटबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। स्टंटबाजी के चक्कर में अपने साथ दूसरों की जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। रविवार को हुड़दंबाजों के दो वीडियो वायरल हुए हैं। डाबर तिराहे के पास कार में एक युवक खिड़की पर बैठकर स्टंट करता नजर आ रहा है। दूसरी तरफ एलिवेटेड रोड पर कुछ युवा कार की छत पर आतिशबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पहले 14 सेकेंड के वीडियो में डाबर तिराहे के पास युवक कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट कर रहा है। जबकि, पीछे गाड़ी में बैठा दूसरा युवक मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा था। इस वीडियो में डाबर तिराहे पर खड़े यातायात पुलिसकर्मियों की भी लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन


दूसरा वीडियो एलिवेटेड रोड पर रात के समय का है। इसमें कई युवक कार की छत पर चढ़कर हुड़दंग मचा रहे हैं और आतिशबाजी कर रहे हैं। यातायात पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा का कहना है कि वीडियों में शामिल कार के नंबर के आधार पर चालक व वाहन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरे वीडियो में गाड़ियों का नंबर ट्रेस किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed