फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   miscreants looted Rs 45 lakh from rice trader on basis of weapon by entering office 

गाजियाबाद: कार्यालय में घुसकर बदमाशों ने कारोबारी से लूटे 45 लाख रुपये, पिस्टल की बट से हमला कर किया घायल

Tue, 17 Aug 2021 02:28 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 17 Aug 2021 02:28 PM IST
सार

चेन्नई के चावल कारोबारी आनंद गुड़गांव निवासी अपने अंकल और एक रिश्तेदार के साथ चावल खरीदने के लिए एक करोड़ रुपये लेकर आए थे।

विज्ञापन
miscreants looted Rs 45 lakh from rice trader on basis of weapon by entering office 
बदमाशों ने कारोबारी से लूटे 45 लाख रुपये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कविनगर के आरडीसी में बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन्नई के चावल कारोबारी से 45 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर पिस्टल की बट से हमला कर कारोबारी को लहूलुहान कर दिया। घटना दुर्गा स्थित एक वकील के चैंबर में हुई। पुलिस का कहना है कि कारोबारी दिल्ली से हवाला के एक करोड़ रुपये लेकर आया था। वहां, वकील के हापुड़ निवासी जानकार ने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दे डाला। पुलिस ने मुख्य आरोपी की पत्नी समेत 9 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


चेन्नई के मुखपर निवासी आनंद चावल कारोबारी हैं। फैंटला फूड के नाम से उनकी ट्रेडिंग कंपनी है। आनंद के मुताबिक वह एक सप्ताह पहले फ्लाइट से गुरुग्राम आए थे। वह होटल में रुककर चावल और मसालों की खरीद-फरोख्त की जानकारी कर रहे थे। गुरुग्राम निवासी उनके अंकल दीपक पलटा ने गाजियाबाद के कुछ लोगों से उनकी बात कराई। 
विज्ञापन


उन्होंने चावल दिलाने के लिए उन्हें मंगलवार को आरडीसी के दुर्गा टावर में बुलाया था। उन्होंने दिल्ली निवासी दोस्त से दो बैग में एक करोड़ रुपये लिए और अपने रिश्तेदार की कार से दीपक को साथ लेकर दुर्गा टावर पहुंच गए। उन्हें टावर के 28 नंबर चैंबर में बुलाया गया। कारोबारी का कहना है कि वहां दीपक के जानकार अरविंद त्यागी व उसका एक साथी था। अरविंद ने दो लोग और बुला लिए। कुछ देर बातचीत के बाद अरविंद व उसके साथियों ने लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा बैग न छोड़ने पर कारोबारी को पिस्टल से किया लहूलुहान
कारोबारी आनंद का कहना है कि एक बैग बदमाशों ने लूट लिया, लेकिन दूसरा बैग उन्होंने नहीं छोड़ा। इस पर आरोपियों ने पिस्टल की बट से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। दीपक पलटा अंकल ने विरोध किया तो उन पर भी पिस्टल से वार कर घायल कर लिया। बुरी तरह लहूलुहान होने के बाद भी कारोबारी ने दूसरा बैग नहीं छोड़ा तो बदमाश 45 लाख रुपये लूटकर ही फरार हो गए। कारोबारी ने बहादुरी दिखाते हुए 55 लाख रुपये लुटने से बचा लिए।

हापुड़ निवासी मुख्य आरोपी को अधिवक्ता ने बताया क्लाइंट
पुलिस के मुताबिक घटना अधिवक्ता अतुल त्यागी के चैंबर में हुई। लूटपाट की घटना का मुख्य आरोपी अरविंद त्यागी हापुड़ का रहने वाला है, जो अधिवक्ता का जानकार है। वहीं, अधिवक्ता का कहना है कि अरविंद त्यागी उनका क्लाइंट है। वह अरविंद को चैंबर में छोड़कर कोर्ट चले गए थे। वापस लौटने पर कारोबारी आनंद व दीपक फर्श पर पड़े मिले। घटना के बाद उसने मोबाइल पर कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद कभी उसका मोबाइल बंद आने लगा तो कभी पहुंच से बाहर।

हवाला का पैसा नंबर एक में बदलने लाया था कारोबारी
आईजी रेंज प्रवीण कुमार का कहना है कि मामला हवाला कारोबार से जुड़ा है। दिल्ली से हवाला के एक करोड़ नंबर एक में करने के लिए कारोबारी द्वारा गाजियाबाद लाए गए थे। यहां कारोबारी और उसके अंकल का जानकारों से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। 

इसके बाद जानकार लोग 45 लाख रुपये लेकर चले गए। हवाला कारोबार से कौन-कौन जुड़े हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। नौ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed