फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreants looted car from businessman at gunpoint

Ghaziabad News: बदमाशों ने तमंचे के बल पर व्यापारी से लूटी कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted car from businessman at gunpoint
मोदीनगर। भोजपुर के पिलखुवा मार्ग पर सोमवार शाम नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर व्यापारी से कार लूट ली। घटना का विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी की पिटाई भी की। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की मगर, बदमाशों का कोई पता नहीं लगा। पुलिस ने घटन की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर की गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी रवि शर्मा गत्ते का व्यापार करते हैं। रवि शर्मा की पिलखुवा के गांव डूहरी में ससुराल है। सोमवार को वह कार से ससुराल जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे जैसे ही वह फरीदनगर-पिलखुवा मार्ग स्थित अबलपुर रजवाहे के पास पहुंचे तभी बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर जबरन रोक लिया। कार रुकते ही बदमाशों ने रवि की कनपटी पर तमंचा तानकर उन्हें कार से नीचे खींच लिया और उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद बदमाश उनकी कार लूटकर फरार हो गए। सूचना के बाद एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed