फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreants looted an ATM cash van in Ghaziabad

गाजियाबाद में दिनदहाड़े लूट: गन प्वाइंट पर ATM कैश वैन लूटी, बंधक बनाए कर्मी; आठ KM दूर गाड़ी छोड़कर भागे

Wed, 06 May 2026 03:39 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 06 May 2026 03:39 PM IST
सार

गाजियाबाद में आज दिनदहाड़े वारदात हो गई। जहां एटीएम में नकदी भरने आई कैश वैन को बदमाशों ने लूट लिया। अज्ञात हमलावरों ने कैश वैन के कर्मियों को बंधक बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Miscreants looted an ATM cash van in Ghaziabad
कैश वैन छोड़ भागे बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एटीएम में नकदी भरने आई कैश वैन के चालक को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाश वैन लूटकर भाग गए। वैन में करीब 23 लाख रुपये नकदी रखी थी। बदमाश नकदी लूटकर कैश वैन को मसूरी थाना क्षेत्र स्थित डीएमई पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कैश वैन बरामद कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

इंडिया वन कंपनी की कैश वैन बुधवार की दोपहर करीब एक बजे क्रॉसिंग रिपब्लिक के एचपी पेट्रोल पंप के नजदीक एटीएम में कैश भरने आई। सुरक्षाकर्मी और अन्य स्टॉफ कैश भरने एटीएम पर चला गया। इसी दौरान पैदल आए चार बदमाशों ने चालक को गन प्वाइंट पर नीचे उतारा और कैश वैन लेकर भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी और स्टॉफ ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया। घटनास्थल से करीब आठ किमी दूर मसूरी थाना क्षेत्र के कुशलिया गांव के सामने स्थित दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर बदमाश कैश वैन छोड़कर भाग गए। 

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने डीएमई से खाली कैश वैन बरामद कर ली है। हालांकि कैश वैन में रखे करीब 23 लाख रुपये बदमाश लेकर भाग गए हैं। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि पूछताछ में वित्तीय संस्था इंडिया वन कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि सुबह वह करीब 25 लाख रुपये लेकर एटीएम में भरने के लिए चले थे। 

तीन अन्य एटीएम में कैश डाल चुके हैं। कंपनी से रिकार्ड मांगा गया है। धनराशि के रिकॉर्ड की जांच करने के बाद ही लूटी गई नकदी के बारे में जानकारी हो पाएगी। फिलहाल बदमाशों की धरपकड़ के लिए आठ टीम गठित की गई हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed