{"_id":"66b1611c9e41bb3f1b019ef6","slug":"miscreant-snatches-mobile-from-woman-going-to-market-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1002-111003-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बाजार जा रही महिला से बदमाश ने छीना मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बाजार जा रही महिला से बदमाश ने छीना मोबाइल
विज्ञापन
कौशांबी। थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-4 में बाइक सवार बदमाश ने 24 जुलाई की शाम 5:15 बजे महिला के हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। वह बाजार से सामान खरीदने जा रही थीं। उन्होंने तुरंत चौकी पर जाकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने ई-एफआईआर करने के लिए बोलकर घर लौटा दिया। पुलिस ने लिखित शिकायत पर दस दिन बाद मोबाइल छीनने का मुकदमा दर्ज किया है।
गुड़गांव के सोहना रोड के पास रहने वाली हिमानी शर्मा ने बताया कि वह 24 जुलाई को अपने मायके वैशाली सेक्टर-4 में रहने आई थीं। शाम करीब 5:15 बजे बाजार से सामान खरीदने जा रही थीं। चंद्रलक्ष्मी अस्पताल के पास बाइक सवार बदमाश ने पीछे से आकर उनके हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर टीम तलाश कर रही है।