{"_id":"669c352f0bf0bc0cbf036dd4","slug":"minister-of-state-tokhan-sahu-visited-rrts-project-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1008-110555-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: राज्य मंत्री तोखन साहू ने आरआरटीएस परियोजना का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: राज्य मंत्री तोखन साहू ने आरआरटीएस परियोजना का किया दौरा
विज्ञापन
साहिबाबाद। आवास और शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने शनिवार को देश की पहली आरआरटीएस परियोजना का दौर किया। इस दौरान उन्होंने साहिबाबाद स्टेशन से दुहाई डिपो तक नमो भारत ट्रेन में यात्रा की। दुहाई डिपो परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
आईएनए दिल्ली स्थित एनसीआरटीसी मुख्यालय गति शक्ति भवन में राज्यमंत्री तोखन साहू को दिल्ली से मेरठ के बीच में देश की पहले रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम के कार्यान्वयन की अब तक की प्रगति और परियोजना की अन्य विशेषताओं को प्रेजेंटेशन के जरिये दिखाया गया। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि परियोजना का क्रियान्वयन सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए तय समय सीमा के अंदर किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता के लिए उठाए जा रहे कदमों को भी समझा। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-मेरठ मार्ग पर आरआरटीएस का निर्माण हो रहा है। इसी मार्ग पर कांवड़ यात्रा की सुगमता के लिए अवगत कराया गया।
स्टेशन कंट्रोलर अन्य स्टाफ से ली जानकारी
एनसीआरटीसी मुख्यालय के बाद साहिबाबाद स्टेशन पर राज्यमंत्री ने स्टेशन पर कार्यरत महिला स्टेशन कंट्रोलर और अन्य स्टाफ से नमो भारत ट्रेन यात्रा को सुगम बनाने में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को जाना। इसके बाद वह साहिबाबाद स्टेशन से यात्रा कर दुहाई डिपो पहुंचे। जहां पर वर्कशॉप और इंस्पेक्शन-बे-लाइन (आईबीएल) को देखा और वहां काम कर रहे कर्मियों से मुलाकात की। दुहाई डिपो स्थित सेंटर फॉर इनोवेशन का भी दौरा किया। वहीं, अत्याधुनिक एआर-वीआर लैब को देखा।
विज्ञापन
17 लाख से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं
अधिकारियों ने बताया कि नमो भारत ट्रेन अधिकतम 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है। अब तक 17 लाख से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए ट्रेन में विशेष प्रीमियम कोच, सामान रखने की रैक की सुविधा, हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग, दिव्यागों के लिए व्हीलचेयर के विशिष्ट स्थान, फूड वेंडिंग मशीन और आपातकालीन चिकित्सा पारगमन के लिए स्ट्रेचर के स्थान के लिए जगह दिया गया है।