फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Minister Giriraj Singh said Textiles worth 300 million dollars were exported

गाजियाबाद में मंत्री गिरिराज सिंह बोले: टेक्सटाइल में 300 करोड़ डॉलर का निर्यात हुआ; 2030 तक का बताया लक्ष्य

Thu, 24 Oct 2024 06:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 24 Oct 2024 06:53 PM IST
सार

नॉर्दर्न इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन (निटरा) कार्बन फाइबर पर तेजी से काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 12 स्टार्टअप सरकार शुरू कर चुकी है। इनकी संख्या बढ़कर जल्द ही 150 होने वाली है। 

विज्ञापन
Minister Giriraj Singh said Textiles worth 300 million dollars were exported
कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2014 के बाद टेक्सटाइल की दिशा में बड़ी क्रांति आई है। निर्यात बढ़ने से विदेश में भी भारत की बड़ी पहचान बनी है। टेक्सटाइल में 300 करोड़ डॉलर का निर्यात हुआ है। 2030 में यह लक्ष्य पांच गुना तक बढ़ जाएगा। जो अपने आप में बड़ी उपलिब्ध है। इस क्षेत्र में कार्बन फाइबर पर तेजी से काम हो रहा है। यह बात केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निटरा (नॉर्दर्न इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन) के राष्ट्रीय तकनीकी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। 

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि टेक्सटाइल के क्षेत्र में वैसे कई संस्थाएं काम कर रही हैं, लेकिन निटरा फाइबर तकनीक पर रिसर्च कर रही है। 2014 से पहले इस पर किसी ने भी काम नहीं किया। प्रधानमंत्री ने 1500 करोड़ रुपये टेक्सटाइल रिसर्च के लिए दिए हैं। 12 स्टार्टअप सरकार शुरू कर चुकी है। इनकी संख्या बढ़कर जल्द ही 150 होने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नायलॉन और फाइबर का उत्पादन बढ़ाने के साथ उसकी गुणवत्ता के सुधार पर भी वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। नायलॉन, टायर बनाने में भी काम आता है। इस दौरान गिरिराज सिंह ने निटरा के नॉन वूमेन व फाइबर स्पिनिंग प्लांट का फीता काटकर उद्घाटन किया। निटरा में 25 साल की अवधि पूरा कर चुके 25 कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। निटरा के चेयरमैन विदित जैन, डिप्टी चेयरमैन संदीप होरा, डॉ. प्रकाश वासुदेवन, सिटरा के निदेशक प्रग्नेश शाह, निटरा के महानिदेशक अरिंदम बासु, वस्त्र मंत्रालय के राजीव सक्सेना, रूप राशि आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

प्रदर्शनी में दिखाए गए उत्पाद व मशीनें
निटरा के वैज्ञानिकों ने कपड़े की गुणवत्ता सुधार और कम समय में अधिक उत्पादन देने वालीं मशीनों की भी प्रदर्शनी में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सेना के जवानों के लिए बनाए गए कपड़ों का प्रदर्शन किया। अधिक सर्दी और गर्मी में त्वचा को राहत पहुंचाने वाले कपड़ों के बारे में भी उन्होंने प्रदर्शनी में जानकारी दी। खादी के कपड़ों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

सवालों पर साध ली चुप्पी 
जनसंख्या नियंत्रण, बहराइच, मुजफ्फरनगर में हुए विवाद व बिहार सरकार पर पूछे गए सवाल पर गिरिराज सिंह ने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि जिस कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं, उसी से जुड़े सवालों पर वह जवाब दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed