{"_id":"6744f4a4fe9011bd5102ac14","slug":"mini-bus-filled-with-wedding-guests-collides-with-parked-truck-eight-injured-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104502-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खड़े ट्रक से टकराई बरातियों से भरी मिनी बस, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खड़े ट्रक से टकराई बरातियों से भरी मिनी बस, आठ घायल
विज्ञापन
मुरादनगर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दुहाई के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से बरातियों से भरी मिनी बस जा टकराई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि, चालक संजीव कुमार निवासी गांधी कॉलोनी फरीदाबाद सोमवार सुबह मिनी बस में बरात लेकर नोएडा की तरफ जा रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दुहाई गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से मिनी बस जा टकराई। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं, बस में सवार बरातियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने लोगों को बस से बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी ने बताया कि बस में सवार हरिओम, अनामिका, पूजा, विष्णु, भोलू, शिवा, शरद, दीपक निवासी जीवननगर फरीदाबाद घायल हो गए। सभी घायलों की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया।