{"_id":"585579d34f1c1bf95164a0e3","slug":"million-new-businesses-the-cop-snatched-defeats","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी से एक लाख के नए नोट छीनने वाला सिपाही धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी से एक लाख के नए नोट छीनने वाला सिपाही धरा
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
ईडी ने दर्जी के घर से ढाई किलों सोना बरामद किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योति नगर इलाके में डेयरी कारोबारी को अगवा कर एक लाख रुपये के नए नोट छीनने के आरोप में दिल्ली पुलिस के सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान कपिल के रूप में हुई है। वह उत्तर-पूर्वी जिला के स्पेशल स्टाफ में तैनात है। आरोपी के पास से हड़पे गए 96 हजार रुपये बरामद भी हो गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़ित दूध कारोबारी इंतजार परिवार के साथ लोनी, गाजियाबाद में रहता है। बृहस्पतिवार दिन में इंतजार अपने दूध की पेमेंट लेने के लिए ज्योति नगर इलाके में आया था। पार्टी ने इंतजार को ढाई लाख रुपये के नए नोट दिए थे। इस बीच वापस लौटते समय मुखबिरों के साथ कपिल ने इंतजार को रोक लिया।
विज्ञापन
पूछताछ की बात कर कपिल इंतजार को ज्योति नगर के एक मकान में ले गया। वहां उससे जबरन एक लाख रुपये छीन लिए। बाद में उसे छोड़ दिया।परेशान इंतजार ने मामले की सूचना उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ने की।
विज्ञापन
छानबीन के बाद इंतजार के आरोप सही पाए गए। पुलिस उपायुक्त के आदेश पर कपिल के खिलाफ अगवा कर रुपये छीनने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ज्योति नगर थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।