फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Metro Parking will be closed for two days, many stations closed

दो दिन बंद रहेगी मेट्रो पार्किंग, कई स्टेशन भी बंद

Mon, 23 Jan 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 23 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Metro Parking will be closed for two days, many stations closed
पार्किंग - फोटो : अमर उजाला

25 और 26 जनवरी को मेट्रो से यात्रा करने से पहले कुछ जानकारियां जुटा लें। सुरक्षा को देखते हुए मेट्रो प्रबंधन ने छह स्टेशन बंद करने का निर्णय लिया है। साथ ही वैशाली द्वारका रूट पर वैशाली से द्वारका जाने वाले यात्रियों को दो बार ट्रेन बदलनी होगी। वैशाली से यमुना बैंक और यमुना बैंक से द्वारका तक के लूप में मेट्रो चलेगी।

विज्ञापन


भीड़ को कंट्रोल करने के लिए डीएमआरसी ने यह कदम उठाया है। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन सुबह 5 से दोपहर 12 बजे,  पटेल चौक और कल्याण मार्ग स्टेशन सुबह 8.45 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन


वैशाली द्वारका रूट पर पड़ने वाले मंडी हाउस और प्रगति मैदान स्टेशन एक घंटा बंद रहेगा। तिलक ब्रिज से परेड पास होगी तब तक दोनों स्टेशनों को बंद रखा जाएगा। करीब एक घंटे मेट्रो बंद होने के चलते लोगों को परेशानी होगी। वैशाली स्टेशन से मेट्रो यमुना बैंक स्टेशन तक ही चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से नोएडा से आने वाले मेट्रो को पकड़कर इंद्रप्रस्थ तक पहुंच सकते हैं। यहां से फिर मेट्रो लेकर द्वारका पहुंचा जा सकेगा। 11.45 के बाद मेट्रो प्रगति मैदान और मंडी हाउस से होती हुई सीधे द्वारका के लिए चलेगी।       

दो दिन पार्किंग भी रहेगी बंद       
25 और 26 को यात्रियों के लिए अपने वाहन घर पर ही पार्क करना बेहतर होगा। वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन की पार्किंग गणतंत्र दिवस सुरक्षा के मद्देनजर 25 और 26 जनवरी को बंद रहेगी। 24 की रात अगर आपका वाहन छूट गया तो 26 जनवरी की शाम को ही मिल सकेगा।    

 
डीएमआरसी के सीपीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि 25 जनवरी की सुबह 6 बजे से 26 की दोपहर 2 बजे तक सभी स्टेशन की पार्किंग बंद रहेगी। इतना ही नहीं स्टेशन के आसपास खड़ी किसी भी लावारिस कार को भी तुरंत सीज कर दिया जाएगा।

स्टेशन के आसपास की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सीआईएसएफ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed