फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Meters of more than 70 thousand consumers became postpaid

Ghaziabad News: 70 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के मीटर हुए पोस्टपेड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Meters of more than 70 thousand consumers became postpaid
गाजियाबाद। प्रीपेड स्मार्ट विद्युत मीटर की व्यवस्था समाप्त होने के बाद ऊर्जा निगम ने प्रीपेड उपभोक्ताओं को भी नियमित बिजली बिल जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक गाजियाबाद के करीब 70 हजार उपभोक्ताओं के मीटरों को पोस्टपेड में बदल दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शहर में करीब ढाई लाख प्रीपेड मीटर लगे हैं। इनमें से करीब 70 हजार से अधिक को बैलेंस खत्म होने के बाद पोस्टपेड में बदल दिया गया है। मीटर को पोस्टपेड कराने के लिए उपभोक्ताओं को ऊर्जा निगम के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम जोन-1 के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को सबसे बड़ी राहत यह मिलेगी कि अब उन्हें एडवांस रिचार्ज नहीं कराना होगा। बिजली इस्तेमाल करने के बाद अगले महीने बिल जारी होगा और भुगतान के लिए करीब 15 दिन का समय मिलेगा। पोस्टपेड मीटर में बदल चुके उपभोक्ताओं को अगले माह की दस तारीख को बिल जारी किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर की अचानक बिजली कटने की समस्या से भी राहत मिलेगी। पोस्टपेड व्यवस्था में उपभोक्ताओं को बिल जांचने और गड़बड़ी होने पर भुगतान से पहले आपत्ति दर्ज कराने का अधिकार मिलेगा। अब उपभोक्ता गलत बिल आने पर विद्युत अधिकारियों के यहां आवेदन देकर संशोधन करा सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed