फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Message given to follow the path shown by Allah

Ghaziabad News: अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने का दिया संदेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Message given to follow the path shown by Allah
गाजियाबाद। ईद-उल-अजहा शहर और गांवों में भाईचारे के साथ मनाई गई। जिन ईदगाह और मस्जिदों में नमाजियों की संख्या अधिक थी वहां दो पालियों में नमाज अदा हुई। इस दौरान शहर भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। सभी जगहों पर ईद- उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए प्रशासन द्वारा जो नियम बनाए गए थे उनका पालन किया गया। नमाज के दौरान मुल्क की तरक्की और अमन चैन की दुआ मांगी गई। इसके साथ ही जल्द बरसात हो और सभी को गर्मी से राहत मिले इसकी दुआ भी मांगी गई।
विज्ञापन

सोमवार को मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचे और एक साथ सभी ने नमाज पढ़ी। कैला भट्ठा ईदगाह में सुबह 07.45 बजे पर नमाज हुई। वहां के मौलाना मुफ्ती जमीर अहमद ने नमाज पढ़ाई और सभी को अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। शहर काजी मशरूर अब्बासी ने कहा कि देश तरक्की करे और अपने देश में अमन शांति बनी रहे इसके लिए सभी मिलकर प्रयास करें। मसूरी स्टैंड पर स्थित मदनी मस्जिद के मौलाना शाहिद अय्यूबी तथा मसूरी की उमर फारूख मस्जिद के मौलवी मोहम्मद दाऊद ने शांतिपूर्वक और खुशियों के साथ ईद मनाएं और नियत स्थान पर ही कुर्बानी दें और अवशेष को यहां वहां न फेंकने की अपील की। ईदगाह सहित सिंहानी गेट जामा मस्जिद, मदनी मस्जिद चमन काॅलोनी, माता काॅलोनी मस्जिद, मदीना मस्जिद भट्टा नंबर-4, दिल्ली गेट बड़ी मस्जिद, मैयराजपुर, बड़ी मस्जिद मैयराजपुर. जामा मस्जिद सेक्टर-23, जामा मस्जिद इंदिरापुरम, डासना ईदगाह, मसूरी ईदगाह, डासना रफीकाबाद मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में पुरुषों और बच्चों ने नमाज अदा की।
विज्ञापन


------

सड़क पर नहीं मस्जिदों में ही दो पालियों में हुई नमाज

संजयनगर सेक्टर-23 सहित जहां-जहां नमाजियों की संख्या अधिक रही वहां-वहां दो पालियों में नमाज पढ़ी गई। प्रशासन द्वारा सड़क पर नमाज न पढ़ने, कुर्बानी के लिए नियत स्थान का इस्तेमाल करने से लेकर सभी नियमों का पालन किया गया। इसके अलावा कैला भट्टा में भी दो पालियों में नमाज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

मॉल्स रहे गुलजार

ईद की रौनक सोमवार को शहर भर में दिखाई दी। मॉल मल्टीप्लेक्स सुबह से गुलजार रहे। घूमने और खाने पीने वालों के अलावा फिल्म देखने के लिए युवाओं की भीड़ सबसे अधिक रही। अधिकतर मल्टीप्लेक्स में जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही सहित अन्य फिल्मों का शो हाउसफुल रहा। मॉल मैनेजर मुक्तेश्वर मिश्रा ने बताया कि भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था काफी पुख्ता रही। माॅल्स में अतिरिक्त बाउंसर तैनात किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed