{"_id":"67e0598cbbfe0d838105d174","slug":"memu-was-cancelled-holi-special-arrived-16-hours-30-minutes-late-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1001-121891-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मेमू रही निरस्त, होली स्पेशल 16 घंटे 30 मिनट देरी से आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मेमू रही निरस्त, होली स्पेशल 16 घंटे 30 मिनट देरी से आई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। ट्रेनों के निरस्तीकरण और लेटलतीफी के कारण रेल यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को मुरादाबाद से चलकर गाजियाबाद को जाने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन रविवार को निरस्त रही। वहीं होली स्पेशल, काशी विश्वनाथ, बरेली इंटरसिटी, नौचंदी एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चलकर रेलवे स्टेशन आई।
रेलवे ने 20 मार्च से एक मई तक के लिए मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन निरस्त किया हुआ है। जिससे लखनऊ जाने वाले रेल यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं रविवार को मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी रद्द रहा।
रविवार को रक्सौल जंक्शन से दिल्ली जंक्शन जा रही होली स्पेशल ट्रेन 16 घंटे 30 मिनट, बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे, बरेली से भुज जा रही आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, बरेली से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट, प्रयागराज से सहारनपुर जा रही नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन
इनके अलावा नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे 40 मिनट, डिबरुगढ़ से लालगढ़ जा रही अवध असम एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट, दिल्ली से छपरा जंक्शन जाने वाली लोकनायक एक्सप्रेस एक घंटा 50 मिनट, भुज से बरेली जा रही आला हजरत एक्सप्रेस 40 मिनट, टनकपुर से चलकर दिल्ली जंक्शन को जाने वाली पूरनगिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, जैसलमेर से काठगोदाम जा रही रानीखेत एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि ट्रेनों का संचालन पीछे से ही देरी से हो रहा है, जिस कारण गंतव्य को भी देरी से पहुंच रही है।