फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   memorandum to sdo

चित्रांश अपार्टमेंट के निवासियों ने सौंपा ज्ञापन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
memorandum to sdo
चित्रांश अपार्टमेंट के निवासियों ने सौंपा ज्ञापन - बृहस्पतिवार रात वोल्टेज बढ़ने से फूंक गए थे कई घरों के उपकरण माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। राधा कृष्ण इंक्लेव स्थित चित्रांश अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार रात तेज वोल्टेज होने से फूंके विद्युत उपकरण पर स्थानीय निवासियों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासी सुकांत राघव ने बताया कि पिछले करीब तीन साल से लगातार हाई वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इसके कारण कई बार घरों में बिजली के उपकरण फुंक चुके हैं। बृहस्पतिवार रात भी अपार्टमेंट में 11 हजार वोल्ट का करंट आने के कारण सभी घरों (9 परिवार) में एलईडी लाइट, पंखे, इन्वर्टर, फ्रिज जैसे उपकरण जल गए। साथ ही शार्ट सर्किट के कारण इन घरों में आग लगने और जान माल का नुकसान होने की पूरी आशंका है। 15 दिन पेहके भी इसी तरह से हाइ वोल्टेज होने पर नुकसान हुआ था। अर्पाटमेंट के रेजीडेंट्स़ द्वारा हर बार बिजली विभाग और बिल्डर को इसकी सूचना दी गई, लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई। इसके कारण रेजीडेंट्स़ में काफी गुस्सा है। लोगों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर एसडीओ कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर अरविंद कुमार वाल्यान, अमित कुमार सांगवान, सत्येंद्र सिंह, विनोद कुमार, देवेंद्र कुमार चतुर्वेदी, बृज किशोर दिवाकर, सुधीर चंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed