फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Member of the gang who got the jewelery removed by showing a wad of paper arrested

Ghaziabad News: कागज की गड्डी दिखाकर गहने उतरवाने वाले गिरोह की सदस्य गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Member of the gang who got the jewelery removed by showing a wad of paper arrested
साहिबाबाद। बृजविहार में सब्जी खरीदने गई सुनीता को गिरोह की महिलाओं ने 500 के नोट लगी कागज की गड्डी से बहलाकर सोने की चेन, कानों के कुंडल और 2500 रुपये ले लिए। देर शाम को वह बेसुध हालात में परिजनों को काॅलोनी में घूमती मिलीं। लिंक रोड पुलिस ने 19 दिनों बाद मुकदमा दर्ज कर गिरोह की एक सदस्य कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। उससे कागज की गड्डी और नकदी बरामद की है। बृजविहार डी-ब्लॉक में रहने वाले नारायण राव ने बताया कि पत्नी सुनीता को 11 अक्तूबर की शाम साढ़े सात बजे सब्जी खरीदने के दौरान दो महिला और एक युवती ने 500 के नोट लगी गड्डी दिखाकर फंसा लिया। गिरोह ने उन्हें डेबिट कार्ड देने का लालच दिया। आरोप है कि महिलाओं ने उन्हें जाल में फंसाकर धोखे से सोने की चेन, कानों के कुंडल व ढाई हजार रुपये लेकर भाग गई थी। गिरोह की एक महिला अपना नाम कृष्णा बोल रही ही थी। सुनीता बेहोशी हालत में परिजनों को मिली थीं। उन्होंने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी लेकिन लिंक रोड पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय उन्हें जांच का आश्वासन देकर घर भेज दिया। मंगलवार को पुलिस ने गिरोह की सदस्य कृष्णा पत्नी धर्मा निवासी राजौरी गार्डन दिल्ली को गिरफ्तार किया है। उससे दूसरी सदस्य और किशोरी के बारे में पूछताछ हुई है। एसीपी भास्कर वर्मा का कहना है कि भागी हुई दूसरी महिला की लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed