फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Member of gang involved in cheating by threatening to make stones arrested

Ghaziabad News: पत्थर बनाने का डर दिखाकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Member of gang involved in cheating by threatening to make stones arrested
गाजियाबाद। क्राॅसिंग रिपब्लिक पुलिस ने कई राज्यों में महिलाओं के साथ टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक बाइक व कुछ नकदी बरामद की गई है। गिरोह चेहरा देखकर समस्या बताने और फिर उसके समाधान के लिए दिए टोटके को पूरा नहीं करने पर पत्थर बनने का डर दिखाता है।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि 30 जनवरी को एक बुजुर्ग महिला से इसी तरह टप्पेबाजी की गई थी। शिकायत के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक टीम को लगाया गया। इस कड़ी में रविवार को रिछपाल गढ़ी की पुलिया के पास एक आरोपी मेरठ के किठौर निवासी जाॅनी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध दर्ज छह मामलों की जानकारी हुई है। पुलिस के अनुसार, वह पूर्व में भी जेल जा चुका है।पूछताछ में उसके तीन साथियों आबिद, जाफर अली व इरशाद का नाम सामने आया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 से अधिक वारदात कर चुका गिरोह

एसीपी के अनुसार, आरोपी जॉनी ने बताया कि वह और उसके साथी बाइक से निकलते हैं। अब तक गिरोह राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में 100 से अधिक वारदात कर चुका है। वह एक दिन में अलग-अलग स्थानों पर तीन से चार वारदात तक कर देते हैं।

महिलाओं को बनाते हैं निशाना
पुलिस के अनुसार, गिरोह का एक सदस्य राह चलते महिलाओं को रोककर उनसे परिवार से जुड़ी किसी परेशानी का जिक्र करता है। जो महिलाएं उसकी बातों में आ जाती हैं, उन्हें जीवन में बदलाव का झांसा देता है। इस दाैरान गिरोह के अन्य सदस्य सामान्य लोगों की तरह अपनी परेशानी बताते हैं और समाधान होने की बात कह चमत्कारी होने का दावा करते हैं। इससे महिलाएं आसानी से विश्वास कर लेती हैं। इसके बाद आरोपी टोटके के नाम पर आभूषण व नकदी ले लेते हैं। आरोपियों ने बुजुर्ग महिला को इसी प्रकार फंसाया। आरोपी जाॅनी ने बुजुर्ग से बात की और अन्य साथियों ने झांसे में लेने में मदद की। आरोपियों ने बुजुर्ग से आभूषण और नकदी लेने के बाद उन्हें एक तरफ मुंह कर नाम जपने के लिए कहा। ऐसे नहीं करने पर पत्थर बनने का डर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed