फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Meerut route will be three days Literally, changed the route of trains

मेरठ रूट पर तीन दिन रहेगी आफत, ट्रेनों का बदलेगा रूट

Fri, 09 Sep 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 09 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Meerut route will be three days Literally, changed the route of trains
फाइल फोटो
मेरठ-सहारनपुर रेल रूट पर ट्रैक नवीनीकरण के चलते अभी तीन दिन और इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहेगा। इसका असर गाजियाबाद से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अब शनिवार, रविवार और बुधवार को नई दिल्ली-देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस, अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस गाजियाबाद नहीं आएंगी। यह ट्रेनें तिलक ब्रिज-शामली के रास्ते चलेंगी। दो अन्य ट्रेनों को बीच में आधे से एक घंटे रोका जाएगा।
विज्ञापन


इस रूट पर ट्रैक नवीनीकरण के लिए पहले रेलवे ने ब्लाक की संख्या कम रखी थी। पूर्व में इस रूट पर 5, 7 और 14 सितंबर को ट्रेनों का रूट बदलने का प्लान जारी किया गया था। अब रेलवे ने इस रूट पर ब्लॉक की संख्या बढ़ा दी है। ऐसे में ट्रेनों के डायवर्जन का प्लान भी रिवाइज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक शनिवार, रविवार और बुधवार को अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को सहारनपुर से मेरठ और गाजियाबाद भेजने की बजाय शामली-तिलक ब्रिज और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन भेजा जाएगा।


वहीं नई दिल्ली-देहरादून नंदा देवी एसी एक्सप्रेस को तिलक ब्रिज से शामली की ओर भेजा जाएगा। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी इन ट्रेनों का रूट बदला गया था। वहीं ट्रेन संख्या 12206 देहरादून-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस को सात सितंबर को टपरी स्टेशन पर एक घंटा और 14156 ऊधमपुर-कानपुर एक्सप्रेस को अंबाला स्टेशन पर 35 मिनट रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed