फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Meerut police send protesting Ravi Gautam to Ghaziabad; commotion and vandalism at the hospital.

Ghaziabad News: धरनारत रवि गौतम को मेरठ पुलिस ने भेजा गाजियाबाद, अस्पताल में हंगामा-तोड़फोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Meerut police send protesting Ravi Gautam to Ghaziabad; commotion and vandalism at the hospital.

विज्ञापन
गाजियाबाद। मेरठ कमिश्नरेट पर पूर्व एसएसपी अविनाश पांडेय के निलंबन और मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम को बृहस्पतिवार देर रात मेरठ पुलिस ने बलपूर्वक धरने से उठा दिया। उनके समर्थकों को भी हिरासत में ले लिया गया और रवि गौतम को घायलावस्था में गाजियाबाद स्थित संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शुक्रवार को अस्पताल परिसर में दिनभर हंगामा चला। समर्थकों ने मेरठ पुलिस के खिलाफ अस्पताल परिसर में ही धरना दिया। शाम होते-होते स्थिति बिगड़ गई। सिहानी गेट थाना पुलिस की निगरानी के बावजूद समर्थक तीसरे तल पर स्थित आईसीयू में भर्ती रवि गौतम को जबरन बाहर निकालने लगे। इस दौरान पुलिस और समर्थकों में धक्कामुक्की हुई। समर्थकों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों से अभद्रता का भी आरोप है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि शुक्रवार शाम समर्थकों ने पुलिस से रवि गौतम से मिलने की मांग की। पुलिस समर्थकों को आईसीयू में भर्ती रवि गौतम से मिलाने ले गई। बातचीत के बाद रवि गौतम ने अस्पताल से घर जाने की जिद करने लगे। पुलिस और अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें समझाया और उपचार पूरा होने पर छुट्टी देने का आश्वासन दिया। इससे समर्थक भड़क गए और आईसीयू का गेट जबरन खोलकर अंदर घुस गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो समर्थकों ने धक्कामुक्की शुरू कर दी और राष्ट्रीय अध्यक्ष को खींचकर अस्पताल की गैलरी तक ले आए। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस पहुंची और रवि गौतम को बलपूर्वक वापस आईसीयू के बेड पर पहुंचाया। समर्थकों ने इस दौरान हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में दिया धरना, वीडियो वायरल कर बुलाए समर्थक
युवा शक्ति दल के महासचिव अरविंद गौतम ने मेरठ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में संतोष अस्पताल परिसर में समर्थकों के साथ दिन में धरना दिया। आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ करीब 20 समर्थकों को भी पुलिस ने धरने से जबरन उठा लिया और आसपास के थानों में ले गई। धरने में अरविंद गौतम, कमल प्रधान, विकास, सैंकी जाटव और ललित गौतम आदि मौजूद रहे। पुलिस ने धरने पर बैठे समर्थकों को रवि गौतम से मिलवाकर धरना समाप्त कराया। इसके बाद समर्थकों ने दलितों पर हो रहे अत्याचार का हवाला देते हुए वीडियो वायरल कर रवि गौतम के समर्थन में संतोष अस्पताल पहुंचने का आह्वान किया, जिसके बाद शाम को हालात बिगड़ गए।

मेरठ में धरना जारी रहेगा
महासचिव अरविंद गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अस्पताल से सीधे मेरठ स्थित धरना स्थल पर जाने की जिद कर रहे हैं। उन्होंने घोषणा की है कि अस्पताल से निकलते ही मेरठ में पहले की तरह धरना जारी रहेगा।

तीमारदारों को बाहर निकाला
पुलिस और समर्थकों के बीच खींचतान के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया। साथ ही इमरजेंसी, वार्ड और कमरों में मौजूद तीमारदारों को सुरक्षा के चलते परिसर में आने की अपील की, जिसके बाद सैकड़ों तीमारदार अस्पताल परिसर में इकट्ठा हो गए।



वर्जन

समर्थकों ने रवि गौतम को अस्पताल से बलपूर्वक ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की और अभद्रता की गई। अस्पताल जैसे संवेदनशील क्षेत्र में हंगामा कर मरीजों को परेशान किया गया। घटना की वीडियो बनाई गई है। अस्पताल प्रबंधन तहरीर देगा तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


- जियाउद्दीन अहमद, एसीपी नंदग्राम


हमारे समर्थकों ने कोई कानून नहीं तोड़ा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को जबरन धरने से उठाकर बेवजह अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। वह बीमार नहीं हैं। पुलिस और समर्थकों में मामूली कहासुनी हुई है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही मेरठ में धरना फिर से शुरू किया जाएगा।

- अरविंद गौतम, महासचिव, युवा शक्ति दल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed