{"_id":"65e8c8a5515d4fa7e0018527","slug":"medical-student-committed-suicide-by-jumping-from-the-second-floor-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1010-107029-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मेडिकल के छात्र ने दूसरी मंजिल से कूद कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मेडिकल के छात्र ने दूसरी मंजिल से कूद कर दी जान
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की आरएमएस सोसायटी की दूसरी मंजिल से मेडिकल का छात्र कूद गया। अस्पताल में उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। परिजन ने मामले की कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए पुलिस को सूचना नहीं दी। पुलिस मौत के पीछे का कारण पता करने में जुटी है।
आरएमएस सोसायटी में अरुण तिवारी परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा अयान तिवारी(22) गाजियाबाद के संतोष मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। अरुण तिवारी का घर सोसायटी के ग्राउंड फ्लोर पर है। मंगलवार शाम उनका बेटा घर पर था। घर में परिजन को कुछ नहीं बताकर वह सोसायटी के तीसरी मंजिल की तरफ जाने लगा। एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि सोसायटी के लोगों ने अयान को सोसायटी के पीछे की तरफ जमीन पर पड़ा हुआ देखा। उन्होंने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर दिल्ली के ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया। अस्पताल में अयान को मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि अयान सोसायटी की बिल्डिंग से कूद गया है। इसके पीछे क्या कारण है, परिजनों को भी नहीं पता है। अयान के परिजनों ने पुलिस को मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस घटना के पीछे के कारण का पता करने में जुटी है।