{"_id":"671ff2bd4e11b1b0c6041e84","slug":"meat-trader-shot-admitted-to-hospital-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-113078-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मांस कारोबारी को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मांस कारोबारी को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के पसोंड़ा में रहने वाले मांस कारोबारी को विवाद के बाद दबंगों ने पैर में गोली मार दी। गोली लगने से घायल कारोबारी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
हाजी नौशाद परिवार के साथ बड़ी मस्जिद पसोंड़ा में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह मांस का कारोबार करते हैं। उनका भतीजा अल्तमस रविवार रात लगभग 11 बजे घर के पास खड़ा था। तभी वहां सैफ खान, रिजवान, शहजाद, फाजिल, आबिद हथियार लेकर आए। सैफ खान व फाजिल ने उनके भतीजे को गाली देकर बुलाया। तभी वहां नौशाद आ गया। नौशाद ने गाली देने का विरोध किया। विरोध करने पर आरोपियों ने पिस्टल से उसे गोली मार दी।
गोली नौशाद के पैर (जांघ) में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इस दौरान आरोपियों ने पथराव भी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल हाजी नौशाद को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।