{"_id":"65c86f9b4eb065ef0309cdc1","slug":"mayor-sunita-dayal-inaugurated-the-ev-charging-station-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: 'सतत ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम बदलेंगे भविष्य की राह', मेयर ने किया पहले ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: 'सतत ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम बदलेंगे भविष्य की राह', मेयर ने किया पहले ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन
Sun, 11 Feb 2024 12:26 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:26 PM IST
सार
मेयर सुनीता दयाल ने ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सतत ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम भविष्य की राह बदलेंगे। यह आने वाले दिनों में बेहद उपयोगी कदम साबित होगा।
विज्ञापन
मेयर ने किया ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुलमोहर ग्रीन सोसायटी में शनिवार को मेयर सुनीता दयाल ने ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। उनके साथ ही पार्षद सुधीर कुमार भी मौजूद रहे। पांच हजार आबादी वाली इस सोसायटी में निवासियों को अब से इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों को चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। मेयर ने इससे सतत ऊर्जा उपयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
मेयर सुनीता दयाल ने कहा कि सतत ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम भविष्य की राह बदलेंगे। यह आने वाले दिनों में बेहद उपयोगी कदम साबित होगा। उन्होंने निवासियों से मतदान प्रक्रिया में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
विज्ञापन
एओ सदस्य शालिनी त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान सोसायटी निवासियों ने अपनी कई समस्याओं जैसे स्वच्छ पेयजल, आवारा कुत्तों का आतंक, कूड़ा निस्तारण आदि के बारे में बताया। जिस पर मेयर ने समस्याओं के उचित निस्तारण का आश्वासन दिया। निवासियों ने सोसायटी के अंदर ही सभी के लिए पोलिंग बूथ बनाने की मांग की।
विज्ञापन
फिलहाल यहां एक पोलिंग बूथ है जिससे आधे निवासियों को सोसायटी के अंदर ही मतदान का मौका मिलेगा, जबकि अन्य लोगों को बाहर दूसरे बूथ पर जाना होगा। इस दौरान एओ अध्यक्ष हर्ष भारद्वाज, उपाध्यक्ष कामना रस्तोगी, एओ शालिनी त्रिपाठी, दिलीप त्रिपाठी, अर्पणा राय, स्वाति गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।