{"_id":"6ab03cee08619cb9370e3da0","slug":"mayor-faces-protest-while-arriving-to-inaugurate-development-projects-returns-amidst-slogan-shouting-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-981761-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विकास कार्यों का उद्घाटन करने पहुंचीं महापौर का विरोध, नारेबाजी के बीच लौटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विकास कार्यों का उद्घाटन करने पहुंचीं महापौर का विरोध, नारेबाजी के बीच लौटीं
विज्ञापन
अकबरपुर बहरामपुर वार्ड में विकास कार्यों का उद्घाटन करने पहुंचीं महापौर को स्थानीय लोगों के विर
गाजियाबाद। अकबरपुर-बहरामपुर में विकास कार्यों का उद्घाटन करने पहुंचीं महापौर सुनीता दयाल को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर नारेबाजी की। विरोध बढ़ने पर महापौर को उद्घाटन किए बिना ही कार्यक्रम स्थल से लौटना पड़ा। हालांकि, महापौर का कहना है कि विकास कार्यों का उद्घाटन हो चुका था। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं।
अकबरपुर-बहरामपुर के वार्ड-35 में अवस्थापना निधि से कराए जाने वाले विकास कार्यों के उद्घाटन का कार्यक्रम शनिवार दोपहर आयोजित किया गया था। महापौर के पहुंचते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए और विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों से क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। इस दौरान हिंडन नदी को बेचने तक के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की गई।
विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि उन्हें पहले से पता था कि भाजपा के जनप्रतिनिधि क्षेत्र में विकास नहीं कराएंगे, इसलिए उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी को जिताया था। इसी दौरान वार्ड पार्षद रितु चौधरी के करीबी बताए जा रहे सतेंद्र ठाकुर और महापौर के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में कुछ लोग सतेंद्र ठाकुर के समर्थन में यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्होंने उन्हीं के कहने पर वोट दिया है और क्षेत्र में विकास कार्य भी उन्हीं ने कराए हैं। लोगों ने महापौर से उद्घाटन कराने पर भी आपत्ति जताई।इससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। महापौर के काफिले के पीछे-पीछे भी कुछ लोग चलते रहे और भाजपा व महापौर के खिलाफ नारे लगाए गए। इस दौरान यूजीसी के नए नियम वापस लेने की मांग भी सुनाई दी।
-- --
वायरल वीडियो के बाद पुलिस और एलआईयू सक्रिय
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और एलआईयू सक्रिय हो गई है। पुलिस की ओर से क्षेत्र में लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय भेजे जाने की बात कही गई है।
-- --
सतेंद्र ने प्रधानमंत्री के लिए कहे अपशब्द : महापौर
महापौर सुनीता दयाल ने आरोप लगाया कि सतेंद्र ठाकुर खुद को पार्षद बताकर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सतेंद्र ने प्रधानमंत्री के लिए भी अपशब्द कहे हैं और इसकी वीडियो भी मौजूद है। महापौर के मुताबिक, इस बारे में सतेंद्र से बात की गई तो वह भड़क गए और विवाद की स्थिति पैदा हुई। उन्होंने कहा कि विजयनगर क्षेत्र में रिकॉर्ड विकास कार्य हुए हैं और इसकी जानकारी आम जनता को है।
-- --
महापौर को किसी का अपमान करने का अधिकार नहीं : सतेंद्र
सतेंद्र ठाकुर ने कहा कि महापौर को सार्वजनिक रूप से किसी का अपमान करने का अधिकार नहीं है। उनकी पुत्रवधू वार्ड की पार्षद हैं, इसलिए वह उद्घाटन कार्यक्रम में गए थे। महापौर ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ।