फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   May 25 will determine the date of foundation of ROB Dobigat

25 मई को तय होगी धोबीघाट आरओबी के शिलान्यास की तारीख

Sat, 21 May 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 21 May 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
May 25 will determine the date of foundation of ROB Dobigat
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने दिल्ली स्थित दफ्तर पर की बैठक - फोटो : अमर उजाला

सांसद एवं केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने संसद मार्ग दिल्ली स्थित कार्यालय में अपने संसदीय क्षेत्र के विकास संबंधी योजनाओं की जानकारी के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने विजय नगर धोबीघाट आरओबी की प्रगति जानी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने उन्हें बताया की सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। 25 मई को आरओबी के शिलान्यास की तारीख घोषित कर दी जाएगी। साहिबाबाद क्षेत्र के राधा कुंज अंडरपास और् चंद्रनगर के आरओबी के विषय में अधिकारियों ने बताया कि उक्त कार्यो का पैसा सम्बंधित विभागों को जमा करा दिया गया है।
विज्ञापन


शीघ्र ही जीडीए इन कार्यों को पूरा करा लेगा। इसके अलावा एनएच-24 के चौड़ीकरण कार्य के बारे में बताया की सराय काले खान से यूपी बोर्डर तक का कार्य भी जुलाई से आरंभ हो जाएगा। यूपी बार्डर से डासना तक के लिए टेंडर किया गया था, मगर सिंगल बिड होने के कारण दोबारा टेंडर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मेट्रो का कार्य पूरा होने और रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट लगवाए जाने के मामले में भी सांसद ने अधिकारियों से जानकारी ली। बैठक में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पूठिया, जीडीए के मुख्य अभियंता एससी त्रिवेदी समेत दिल्ली मंडल रेल प्रबंधक, रेलवे निर्माण विभाग के महाप्रबंधक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, और मेट्रो रेल के निदेशक आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed