फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Maulvi was converting religion on the pretext of treatment through Tantra Mantra

Ghaziabad News: तंत्र-मंत्र से इलाज करने के बहाने धर्म परिवर्तन करा रहा था मौलवी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Maulvi was converting religion on the pretext of treatment through Tantra Mantra
गाजियाबाद। मोरटा के रहने वाले मौलवी सरफराज पर तंत्र-मंत्र से बीमारी का इलाज करने के नाम पर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का संगीन आरोप लगा है। नंदग्राम की निवासी एक दाई ने उसके खिलाफ मधुबन बापूधाम और उसके बेटे ने नंदग्राम थाने में इसका केस दर्ज कराया है। इस पर नंदग्राम पुलिस ने सरफराज को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह कई साल से धर्म परिवर्तन करा रहा था। पुलिस को इसमें उसके साथ और भी लोगों के होने की आशंका है।
विज्ञापन

दाई के बेटे ने पुलिस को बताया कि सरफराज ने दावा कर रखा था कि वह हर समस्या का समाधान तंत्र-मंत्र से कर सकता है। वह मोरटा के एक मकान में दरबार लगाता था। इसमें लोग समस्या लेकर पहुंचते थे। ज्यादातर लोग बीमारी की समस्या लेकर आते थे। वह बीमारी दूर करने की गारंटी लेने की बात कहता था और शर्त रखता था कि इसके लिए उन्हें मूर्ति पूजा छोड़नी होगी। साथ ही, कुरान की आयतें पढ़ने होंगी।
विज्ञापन

जो लोग आयत पढ़ने के लिए राजी हो जाते थे, उन्हें धर्म परिवर्तन के जाल में फंसाने की कोशिश करने लगता था। आयत पढ़वाने के बाद नमाज पढ़ने के लिए कहता था। इस बीच उन्हें गंडे-ताबीज देता रहता था। दाई ने पुलिस को बताया कि वह 2016 में मौलवी के संपर्क में आई थी। उसने उसे धर्म परिवर्तन के जाल में फंसाने की कोशिश की लेकिन वह उसकी चाल समझ गई। हालांकि, उसके तंत्र-मंत्र पर यकीन करके वह काफी रकम गंवा बैठी। उसने उसके साथ धोखाधड़ी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठीक होने की बजाय बिगड़ गई तबीयत : नंदग्राम क्षेत्र की रहने वाली दाई ने बताया कि वह किसी परिचित के माध्यम से सरफराज के संपर्क में आई थीं। सरफराज ने उनका इलाज कराने के नाम पर धीरे-धीरे उनके घर से देवी-देवताओं की मूर्तियां हटवा दीं । उसने पहले आयत पढ़ने के लिए कहा। इसके बाद नमाज पढ़ने का दबाव बनाया। इलाज के लिए वह औषधियां देता रहा। औषधियां खाने से तबीयत ठीक होने के बजाय और बिगड़ गई। इसके बाद ही उसके खिलाफ केस दर्ज कराया।


एक साल लगा गिरफ्तारी में
(पुलिस की ढिलाई)
दाई ने बताया कि उन्होंने 2019 से सरफराज के पास जाना छोड़ दिया लेकिन वह सब ठीक होने का झांसा देता रहा।
उन्होंने नवंबर 2022 में मधुबन बापूधाम थाने में धोखाधड़ी और औषधि व चमत्कारिक उपचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया था।
एक साल तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर उन्होंने पुलिस आयुक्त से मिलकर शिकायत की। तब जाकर मौलवी की गिरफ्तारी हुई है।


लोगों को खिलाता बिरयानी और मांस
नंदग्राम के लोगों ने पुलिस को बताया कि सरफराज के पास जो लोग इलाज के लिए आते थे, उन्हें झांसे में लेने के बाद उन्हें बिरयानी और मांस खाने पर मजबूर करता था। वह कहता था कि इसके बिना इलाज नहीं होगा। गंडे-ताबीज देने के बदले वह लोगों से मोटी रकम लेता था। पुलिस ने जब सरफराज को उसके घर से गिरफ्तार किया तो वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। लोगों का कहना था कि वह कई परिवारों के धर्म परिवर्तन करा चुका है।कई परिवार बदनामी के डर घर छोड़कर दूसरी जगह जाकर रहने लगे।


गहनता से पूछताछ
सरफराज से गहनता से पूछताछ की जा रही है। उसके गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं, किसके कहने पर वह ऐसा कर रहा है, इस संबंध में भी जांच की जा रही है। - रवि कुमार सिंह , एसीपी नंदग्राम

इस साल धर्म परिवर्तन के मामले

फरवरी : सेक्टर-5 वसुंधरा के रहने वाले आरोपी जॉन संतोष ने पत्नी के साथ मिलकर धार्मिक प्रचार-प्रसार, मीटिंग और प्रार्थना के लिए कनावनी में किराए पर हॉल लिया हुआ थ। जहां मिशन से जुड़े लोग एकत्रित होकर मीटिंग करते थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
मई : कविनगर क्षेत्र के संजय नगर सेक्टर-23 की एक मस्जिद में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में किशोर का धर्म परिवर्तन करने का मामला खुलासा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने मस्जिद के ही एक धार्मिक कार्य करने वाले समेत मुंबई से बद्दो नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी हो चुकी है।
जुलाई : खोड़ा के मधु विहार इलाके में एक ब्यूटी पार्लर में धर्मांतरण कराने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए महिला ने पादरी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला की शिकायत के बाद खोड़ा पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था
जुलाई : खोड़ा में युवती का धर्म परिवर्तन करने के मामले में पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरोह में डॉक्टर और इंजीनियर शामिल थे। गिरोह के लोगों ने स्वीकार किया था कि वे खोड़ा निवासी युवती समेत दिल्ली-एनसीआर में छह लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुके थे।

सितंबर : करहेड़ा में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया था। लोगों को पैसे देकर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था। पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की और 15 को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed