फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Maulvi accused of brainwashing youth for anti-national activities

Ghaziabad News: मौलवी पर युवाओं को देश विरोधी गतिविधियाें के लिए ब्रेन वाश करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Maulvi accused of brainwashing youth for anti-national activities
गाजियाबाद। भूड़ भारत नगर की एक मस्जिद के मौलवी पर युवाओं को देश विरोधी गतिविधियों के लिए ब्रेन वाश करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने डीएम और पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में यह भी कहा है कि मौलवी को दूसरे संप्रदाय की युवती से दुष्कर्म और धर्मांतरण के मामले में जिला न्यायालय की ओर से आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। वर्तमान में वह जमानत पर है। शिकायतकर्ता ने आईबी, एटीएस, सीबीआई, एनआईए और डीसीपी को भी मामले की शिकायत भेजी है।
विज्ञापन



इस्लाम नगर निवासी शिकायतकर्ता नाजर अली ने कहा कि हाल ही में यति नरसिंहानंद के प्रकरण को लेकर मस्जिद के भीतर एक मीटिंग की गई थी। इसमें कई स्थानों से लोगों को बुलाया गया था। आरोप है कि इसके बाद से आए दिन युवाओं को बुलाकर उन्हें इस्लाम के नाम पर देश विरोधी गतिविधियों के लिए प्रेरित किया जाता है। मौलवी पर रोहिंग्या होने का आरोप भी लग चुका है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया है कि मौलवी मीटिंग के माध्यम से देश के कम पढ़े लिखे युवाओं का ब्रेन वाश करता है। हिंदू धर्मगुरुओं व संतों के खिलाफ भड़काकर युवाओं को राष्ट्र विरोधी घटनाओं के लिए प्रेरित करता है। ऐसे में जांच पड़ताल करने की आवश्यकता है। ताकि समाज में शांति व्यवस्था कायम रह सके। डीसीपी धवल जयसवाल ने बताया कि इस मामले में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed