{"_id":"663ff6a795c60202b80b5644","slug":"maulana-kept-raping-the-girl-for-two-years-arrested-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-373788-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मौलाना दो साल तक युवती से करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मौलाना दो साल तक युवती से करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद/मसूरी। क्षेत्र में एक गांव स्थित मदरसे का मौलाना दो साल से 20 साल की युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा है। युवती परेशान हो गई तो उसने अपने परिजनों को आपबीती बताई। युवती मदरसे में पढ़ने जाती थी। आरोप है कि दो साल पहले मौलाना ने दुष्कर्म कर वीडियो बना ली थी। जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह ब्लैकमेल करने लगा। मामले में युवती के पिता ने मसूरी थाने में मौलाना जव्वाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी जव्वाद को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती के पिता का आरोप है कि उनकी 20 साल की बेटी मदरसे में पढ़ने जाती थी। वहां मौलाना जव्वाद पढ़ाता है। उनकी बेटी ने उन्हें बताया कि दो साल पहले उसने उसे कोल्डड्रिंक में नशे का पदार्थ देकर दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। इसके बाद उन्हें वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जव्वाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।