{"_id":"67b62dcd55112e860e07fec7","slug":"maulana-cricket-club-defeated-gms-by-four-wickets-ghaziabad-news-c-382-1-gh21001-100036-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मौलाना क्रिकेट क्लब ने जीएमएस को चार विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मौलाना क्रिकेट क्लब ने जीएमएस को चार विकेट से हराया
विज्ञापन
प्रथम हरबंस लाल मिगलानी ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच बने गौरव राठी। स्
- फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। एचएलएम के मैदान पर चल रहे प्रथम हरबंस लाल मिगलानी ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को मौलाना आजाद क्रिकेट क्लब और जीएमएस क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया। मौलाना आजाद क्रिकेट क्लब ने जीएमएस अकादमी को चार विकेट से हराकर जीत हासिल की। मौलाना आजाद क्रिकेट क्लब के गौरव राठी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएमएस क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। गोलू ने 37 और अविरल गिल ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में अक्षय कपूर और गौरव राठी ने दो-दो विकेट लिए। रनों का पीछे करने उतरी मौलाना आजाद क्रिकेट क्लब की टीम ने 26.4 ओवर में छह विकेट पर 185 रन बनाकर जीत हासिल की। बल्लेबाज पार्थ गोस्वामी ने नाबाद 40 और अदनान ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में जय कश्यप ने तीन और निर्माण भारद्वाज ने एक विकेट लिया।