Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   mathura bank trap case hearing in CBI court

Ghaziabad News: यूको बैंक रिश्वत मामले में बैंक अधिकारी ने दर्ज कराए बयान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
mathura bank trap case hearing in CBI court
- कैश क्रेडिट लिमिट की शेष रकम जारी करने के एवज में मांगी थी चार लाख रुपये की रिश्वत
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

गाजियाबाद। मथुरा के यूको बैंक रिश्वत मामले में बृहस्पतिवार को सीबीआई की विशेष अदालत में अभियोजन पक्ष की गवाही हुई। मुकदमा चलाने की स्वीकृति देने वाले बैंक मुख्यालय के अधिकारी राजेश नागर अदालत में उपस्थित हुए और अपने बयान दर्ज कराए। पीठासीन अधिकारी भारत सिंह यादव ने मामले में अगली सुनवाई के लिए तारीख निर्धारित की है। फिलहाल अदालत में गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

अदालत से मिली जानकारी के अनुसार, मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के मंडी चौक निवासी मुरारी लाल राधाकृष्ण फ्लोर मिल के संचालक हैं। उन्होंने अपनी फर्म के लिए कोतवाली रोड स्थित यूको बैंक से एक करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट स्वीकृत कराई थी। बैंक ने 90 लाख रुपये खाते में स्थानांतरित कर दिए थे, जबकि शेष 10 लाख रुपये रोक लिए थे। आरोप है कि यह रकम जारी करने के एवज में बैंक की तत्कालीन सीनियर मैनेजर गरिमा सिंह ने चार लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की। रिश्वत की रकम दो किस्तों में देने पर सहमति बनी थी। सीबीआई के मुताबिक, सितंबर 2025 में मुरारी लाल के बेटे सोनू ने पहली किस्त के रूप में दो लाख रुपये गरिमा सिंह और उनके निजी सहयोगी आरिफ मोहम्मद को दिए थे। यह रकम बैंक शाखा के बाहर खड़ी कार में दी गई थी। इसी दौरान सीबीआई की टीम ने दोनों को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए थे। इसके बाद से मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed