{"_id":"6a47c313a2129022650446aa","slug":"masuri-police-in-ghaziabad-arrested-two-cunning-liquor-smugglers-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहित निकला तस्कर: कार से 2200 पव्वे अवैध शराब पकड़ी, गाजियाबाद में 'ऑपरेशन प्रहार' में पुलिस को मिली कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहित निकला तस्कर: कार से 2200 पव्वे अवैध शराब पकड़ी, गाजियाबाद में 'ऑपरेशन प्रहार' में पुलिस को मिली कामयाबी
Fri, 03 Jul 2026 07:42 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 03 Jul 2026 07:42 PM IST
सार
मसूरी पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत 2200 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब और 2 कारों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की बाजारी कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
दो तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मसूरी पुलिस टीम को 'ऑपरेशन प्रहार' के अंतर्गत चैकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक कार जेल चौकी क्षेत्र के अंडरपास से व दूसरी नाहल चौकी क्षेत्र से पकड़ी है।
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो कारें बरामद की गई हैं। एसीपी मसूरी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे दोनों कार ड्राइवर हैं। बरामद की गई दोनों कारें अवैध अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ मार्का से पूरी तरह भरी हुई थीं।
विज्ञापन
पूछताछ में यह भी सामने आया कि बरामद शराब और गाड़ियां मोहित निवासी ग्राम राजदाना, थाना सदर, जिला सोनीपत, हरियाणा की हैं। मोहित कई राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से अवैध शराब लाकर उसकी तस्करी कराता है। इस काम के बदले वह इन ड्राइवरों को प्रति चक्कर 5 हजार से 10 हजार रुपए तक देता था। वे दोनों पिछले करीब एक साल से मोहित के साथ मिलकर इस अवैध धन्धे को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार 3 जुलाई को भी वे इन कारों में शराब भरकर बिहार राज्य ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मसूरी पुलिस की चैकिंग के दौरान धरे गए, गिरफ्तार आरोपियों में राहुल पुत्र राजेश कुमार निवासी बडौली राई, सोनीपत, हरियाणा व अवनीश पुत्र कप्तान निवासी: ग्राम कालपुर, थाना लिट्टी सोनीपत, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया, जबकि इनका फरार आरोपी मोहित निवासी ग्राम राजदाना सदर सोनीपत, हरियाणा मुख्य शराब माफिया, जिसकी तलाश जारी है।
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कुल 2200 पव्वे अंग्रेजी शराब के चंडीगढ़ मार्का के साथ तस्करी में प्रयुक्त 2 कारें भी बरामद की गई हैं। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध थाना मसूरी पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी गहनता से जानकारी जुटाई जा रही है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।