{"_id":"696b63e1a0fc95a8a90eef8b","slug":"massive-fire-suddenly-broke-out-in-a-flat-in-the-sahibabad-area-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में हादसा: एक फ्लैट में अचानक लगी आग, खिड़की से बाहर निकलीं लपटें तो मचा हड़कंप, सारा सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में हादसा: एक फ्लैट में अचानक लगी आग, खिड़की से बाहर निकलीं लपटें तो मचा हड़कंप, सारा सामान जलकर राख
Sat, 17 Jan 2026 03:57 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 17 Jan 2026 03:57 PM IST
सार
साहिबाबाद इलाके के एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। आग की विकराल लपटें जब खिड़की से बाहर निकलने लगीं, तब स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
फ्लैट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थानक्षेत्र के मोहन नगर स्थित ओमनगर गली नंबर चार निवासी विजेंदर के फ्लैट में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग की लपटें जब खिड़की से बाहर निकलीं तब स्थानीय लोगों को हुई। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि साहिबाबाद फायर स्टेशन से दो फायर टेंडर भेजे गए। मौके पर जब टीम पहुंची तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।
विज्ञापन
पहली मंजिल पर लगी आग भूतल के फ्लैट तक पहुंची तब लोगों में हल्ला मचा गया। दमकल की दो टीमों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग में पूरे घर का सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ उस समय घर के अंदर कोई नहीं था। बताया कि हादसा कैसे हुआ किसकी जांच की जा रही है। आर्थिक नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।