{"_id":"66165604f0823cadb7066959","slug":"massive-fire-broke-out-in-the-room-due-to-a-lamp-lit-in-the-temple-of-the-house-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Fire: घर के मंदिर में जले दीपक से कमरे में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Fire: घर के मंदिर में जले दीपक से कमरे में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू
Wed, 10 Apr 2024 02:34 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:34 PM IST
सार
नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली गेट स्थित रोगन ग्राम इलाके में रहने वाले महेंद्र कुमार गर्ग के मकान में पहली मंजिल पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक कमरे में आग लग गई।
विज्ञापन
Ghaziabad Fire
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली गेट स्थित रोगन ग्राम इलाके में रहने वाले महेंद्र कुमार गर्ग के मकान में पहली मंजिल पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक कमरे में आग लग गई। धीरे-धीरे आगे के लपेटे ऊंची उठने लगी और कमरे में रखा सभी सामान आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
उस दौरान घर में सदस्य भी मौजूद थे लेकिन धुएं को देखकर सभी लोग नीचे उतर आए। सूचना पर मौके पर फायर टेंडर की मदद से एक घंटे पर में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घर में बने मंदिर में जले दीपक से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
नवरात्रों के चलते महेंद्र कुमार परिवार के साथ पूजा करके उठे थे। कुछ देर बाद ही आग लग गई। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि तत्काल मौके पर फायर टेंडर को भेजकर कड़ी मशक्कत कर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन