फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Massive fire breaks out in illegal firecracker factory in Niwari

Ghaziabad News: निवाड़ी में अवैध पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Massive fire breaks out in illegal firecracker factory in Niwari
मोदीनगर में अवैध पटाखा फेक्ट्री में लगी आग। स्रोत: वीडियोग्रैब
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर निवाड़ी क्षेत्र के गांव अबूपुर स्थित एक मकान में संचालित अवैध पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया। अवैध फैक्टरी संचालकों की पहचान नूर मोहम्मद और प्रवल निवासी लोनी के रूप में हुई। दोनों आरोपी सगे भाई है और लोनी से निवाड़ी आकर अवैध पटाखा फैक्टरी चला रहे थे। आग लगने के बाद आरोपी संचालक फैक्टरी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


अबूपुर के ग्रामीणों ने बताया कि दिल्ली-मेरठ मार्ग पर हैरिटेज एकेडमी से कुछ दूरी पर बने एक मकान में रविवार रात तेज धुंआ उठता देखा। कुछ ही देर में आग की ऊंची ऊंची लपटें निकलने लगी। आग ने विकराल रूप ले लिया। आग के कारण अंदर रखे विस्फोटक पदार्थ में तेज धमाके होने लगा। काफी देर तक हुए तेज धमाकों से लोगों में दहशत पैदा हो गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों को आग बुझाने में लगभग तीन घंटे लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो मकान में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। मकान से बड़ी संख्या में पटाखे बनाने का जखीरा बरामद हुआ। आग के कारण काफी सामान जल गया। आग के कारण अवैध पटाखा फैक्टरी का भंड़ाफोड़ हुआ। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मकान गांव अबूपुर निवासी विकास का बताया गया है। विकास ने लोनी निवासी नूर मोहम्मद और प्रवल पुत्र शब्बीर को किराय पर दिया हुआ था। मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। सौंदा चौकी प्रभारी भानू प्रकाश की तहरीर पर नूर मोहम्मर और प्रवल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed