फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Massive Fire Breaks Out at Chemical Factory in Ghaziabad Explosions Caused by Bursting Oxygen Cylinders

UP: कैमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से धमाके; जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे मजदूर

Sat, 25 Apr 2026 05:18 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sat, 25 Apr 2026 05:18 PM IST
सार

ऑक्सीजन के कैन और वहां रखे सिलिंडरों में आग लगने के कारण ये धमाके हुए। सिलिंडर फटने से फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Massive Fire Breaks Out at Chemical Factory in Ghaziabad Explosions Caused by Bursting Oxygen Cylinders
कैमिकल फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित मसूरी थाना क्षेत्र के दीनानाथ पुरी पुट्ठी स्थित एक केमिकल फैक्टरी में शनिवार दोपहर दो बजे अचानक आग लग गई। इस फैक्टरी में ऑक्सीजन कैन फीलिंग और पेंट का काम होता था। आग लगने से कई जोरदार धमाके हुए।

विज्ञापन

जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे मजदूर
ऑक्सीजन के कैन और वहां रखे सिलिंडरों में आग लगने के कारण ये धमाके हुए। सिलिंडर फटने से फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। मजदूर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू
सूचना मिलने पर अग्निशमन दल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग बुझाने में 10 गाड़ियों ने कई फेरे किए।

विज्ञापन

आग पर काबू और जनहानि
अग्निशमन दल ने बमुश्किल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। सीएफओ राहुल पाल के अनुसार, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। यह एक राहत भरी खबर है कि किसी मजदूर को चोट नहीं आई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed