फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Massive fire at sock warehouse; finished goods reduced to ashes.

Ghaziabad News: जुराब के गोदाम में भीषण आग, तैयार माल जलकर राख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Massive fire at sock warehouse; finished goods reduced to ashes.

विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर डी-1 स्थित जुराब के गोदाम में रविवार आधीरात के बाद भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल केंद्र से तीन फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग के कारणों का पता नहीं चल सका है और न ही कोई हताहत हुआ है।

सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि सेक्टर डी-1 के प्लॉट नंबर जी-114 में 450 वर्ग मीटर के भूखंड पर अस्थायी सीमेंटेड चादरों और टीन शेड में गोदाम बना रखा है। रविवार रात को अचानक गोदाम में आग लग गई और जुराब के माल तक चिंगारी पहुंच गई। इसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम का ढांचा पिघलकर नीचे गिर गया। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने मोटर फायर इंजन से पानी की बौछार शुरू की। इसके अलावा आसपास की फैक्टरियों में उपलब्ध जलस्रोतों से से भी आग बुझाने का प्रयास किया गया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार तड़के साढ़े चार बजे आग बुझाई जा सकी। आग में गोदाम में रखा लाखों रुपये के तैयार माल जलकर नष्ट हो गया। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed