फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mason dies after being hit by a tempo coming from the opposite direction

Ghaziabad News: विपरीत दिशा से आ रहे टैंपो की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Mason dies after being hit by a tempo coming from the opposite direction
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र में 18 सितंबर की शाम विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात टैंपो चालक की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। पीड़ित अमननाथ कुमार ने बताया कि उनका परिवार मूलरूप से बिहार के सहरसा जिले के मुबारक पुर गांव के रहने वारा है। उनके पिता सुबोध शर्मा आठ महीने से कनावनी स्थित आराध्यम कंपनी में राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उनके पिता 18 सितंबर को शाम करीब सात बजे सब्जी लेने गए थे। बंगाली मार्केट कनावनी स्थित शराब के ठेके के सामने एक अज्ञात टैंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोपी चालक मौके से भाग गया। पड़ोसियों ने उनको घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया और उन्हें जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। 19 सितंबर को उनकी उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मंगलवार शाम को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed