फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Married woman's death, husband accused of harassment

Ghaziabad News: विवाहिता की मौत, पति पर उत्पीड़न का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 09:37 AM IST
विज्ञापन
Married woman's death, husband accused of harassment
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरम में मंगलवार को विवाहिता पुष्पा की मौत हो गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि पति की पिटाई से परेशान होकर विवाहिता ने जान दी है। पिता सुरेंद्र सिंह बिष्ट की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 2019 में उन्होंने पुष्पा की शादी कैलाशपुरम निवासी संजय कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से संजय बेटी की शराब के नशे में पिटाई करता। कई बार बेटी ने शिकायत की लेकिन उन्होंने दोनों को परिवार बनाए रखने के लिए समझाया।
विज्ञापन

इसके बावजूद वह नहीं माना। 16 दिसंबर की रात को उसने फिर शराब के नशे में बेटी की पिटाई की। रोते हुए उसने उन्हें फोन किया।
सुरेंद्र ने बताया कि 24 दिसंबर की रात भी वह घर शराब के नशे में आया और पुष्पा की पिटाई की। पुष्पा ने उन्हें फोन भी किया। पहले उन्होंने रोजाना की तरह झगड़ा समझा। बाद में पता चला कि उसने फंदा लगाकर जान दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को उतारकर पति ने सुबह तक ऐसे ही रखे रखा। मामले में डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई का जाएगी।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed