फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Married woman's body found hanging from fan

Ghaziabad News: पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from fan
मोनिका फाइल फोटो
मुरादनगर। भदौली गांव में 27 वर्षीय मोनिका वाल्मीकि की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सोमवार को मोनिका उर्फ अंकिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। अंकिता के पति धीरज कुमार की चार माह पूर्व कैंसर से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जनपद बागपत के बालैनी स्थित डोलचा गांव निवासी मोनिका उर्फ अंकिता वाल्मीकि की शादी चार साल पूर्व मुरादनगर के भदौली गांव निवासी धीरज कुमार के साथ शादी हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि धीरज कुमार कैंसर से ग्रस्त थे। बीमारी के कारण लगभग चार माह पूर्व धीरज की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार धीरज की मौत के बाद मोनिका तनाव में रहने लगी। सोमवार सुबह घरेलू काम निपटाने के बाद मोनिका ने बच्चों को कमरे से बाहर निकालकर दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद बच्चे रोने लगे। बच्चों का रोना सुनकर परिजन वहां पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा तो अंदर पंखे पर मोनिका झूलती मिली।
विज्ञापन

सूचना के बाद एसीपी मसूरी सर्किल सिद्धार्थ गौतम और मुरादनगर थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी व फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। एसीपी ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया खुदकुशी का लग रहा है। सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। घटना की तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed