फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Married woman vandalized house when he did not send her on honeymoon

Ghaziabad News: हनीमून पर नहीं भेजा तो विवाहिता ने घर में की तोड़फोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Married woman vandalized house when he did not send her on honeymoon
गाजियाबाद। नंदग्राम की राधाकुंज निवासी एक व्यक्ति ने पुत्रवधु और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि हनीमून पर भेजने से इन्कार करने पर पुत्रवधु अपने मायके चली गई। बेटा लेने गया तो साथ रहने से इन्कार दिया। गत दिनों अपने एक दोस्त और दो बहनों के साथ वह घर आई और पथराव कर खिड़की के दरवाजे तोड़ डाले। पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है। राधाकुंज निवासी मंतू सिंह ने बताया कि उनके बेटे की शादी फरवरी माह में नगर निवासी युवती से हुई थी। युवती ने शादी के चार-पांच दिन बाद ही बाहर घूमने और हनीमून पर जाने की जिद की। पति ने विरोध जताया तो आत्महत्या करने की धमकी दी। साथ ही फोन कर अपने मायके वालों को बुला लिया और उनके साथ चली गई। गंगा स्नान के बाद पुत्रवधु को लेने बेटे को भेजा तो आने से मना कर दिया और साथ रहने से भी इन्कार कर दिया। मंतू सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को कुछ औरतों ने घर पर हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस को फोन किया तो पुत्रवधु के मायके पक्ष की महिलाएं चली गई। नवंबर माह में पुत्रवधु अपनी दो बहनों और एक दोस्त के साथ उनके घर पहुंची और घर पर पथराव कर खिड़की दरवाजे तोड़ डाले। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed