{"_id":"664bd8a7d3e9e0b82f06e3a4","slug":"married-woman-thrown-from-roof-when-dowry-demand-not-met-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-102880-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को छत से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को छत से फेंका
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी में दहेज में कार व 10 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को छत से फेंकने का मामला सामने आया है। विवाहिता की हालत नाजुक बनी हुई। पुलिस ने पति सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गाजियाबाद की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि, उन्होंने दिसंबर 2021 में अपनी पुत्री की शादी मोदीनगर के फफराना रोड स्थित कॉलोनी निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से नाखुश थे। ससुराल वाले 10 लाख रुपये और लक्जरी गाड़ी की मांग को लेकर आए दिन बेटी को प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि देवर ने विवाहिता से छेड़छाड़ भी की। मामले की जानकारी मायके वालों को देने से गुस्साए ससुराल वालों ने विवाहिता का गला दबाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया और छत से नीचे फेंक दिया। विवाहिता की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।