फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Married woman sits on dharna outside in-laws house with family members

Ghaziabad News: परिजनों के साथ ससुराल के बाहर धरने पर बैठी विवाहिता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Married woman sits on dharna outside in-laws house with family members
मोदीनगर। नगर की गोविंदपुरी कॉलोनी में विवाहिता अपने मायके वालों के साथ ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उनको घर में नहीं घुसने दिया। विवाहिता ने चेताया कि वह मांग पूरी होने तक धरने पर बैठी रहेंगी।
विज्ञापन

लोनी क्षेत्र स्थित बेहटा हाजीपुर निवासी अमीरूद्दीन ने अपनी बेटी रेनू का निकाह बीते साल 14 दिसंबर को गोविंदपुरी निवासी एक युवक के साथ किया था। रेनू का आरोप है कि ससुराल वाले निकाह में मिले दहेज से नाखुश थे। वह दहेज को लेकर उनको ताना देकर अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। गवने की रस्म के बाद ससुराल वाले रेनू को लेने नहीं गए। इसके बाद से रेनू अपने मायके में ही रह रहीं थीं। रेनू के परिजनों के समझाने पर ससुराल वालों ने ईद पर रेनू को लाने का वादा किया, मगर वह फिर भी रेनू को लेने नहीं पहुंचे। आरोप है कि ईद के बाद ससुराल वालों ने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए।
विज्ञापन

रेनू बुधवार को अपने भाई और भाभी के साथ ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। आरोपियों ने घर का दरवाजा बंदर कर लिया। घंटों तक आवाज लगाने के बाद भी जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो रेनू परिजनों के साथ ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गईं। सूचना के बाद बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस भी मौके पर पहुंची, मगर ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस भी कुछ देर बाद बिना कार्रवाई के लौट गई। रेनू ने चेतावनी दी कि ससुराल का दरवाजा खुलने तक वह धरने पर ही बैठी रहेगी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed